क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या
Last Updated: April 14, 2021 " 10:01 am"
इंदौर : मल्हारगंज थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि जनता कॉलोनी में रहने वाले दो युवक अपनी अपनी टीम के साथ सुभाष स्कूल के मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे इसी बीच ओवर खत्म होने को लेकर आरोपी करण शुक्ला उम्र 20 वर्ष निवासी जनता कॉलोनी और यश पिता विजय जैन के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी करण ने आवेश में बल्ला यश को दे मारा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में यश को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी करण शुक्ला को हत्या के आरोप में बन्दी बना लिया है।