बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा।
इंदौर : मंगलवार शाम बाणगंगा थाना क्षेत्र में क्रेन की चपेट में आकर दो बाइक सवार सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये दर्दनाक हादसा बाणगंगा के भगतसिंह नगर के पास घटित हुआ। सड़क पर लाशें और खून बिखरा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
तेज रफ्तार क्रेन ने कई वाहनों को टक्कर मारी ।
बताया जाता है की बाणगंगा ब्रिज उतरने के दौरान क्रेन की रफ्तार तेज थी। देखते ही देखते आगे जा रहे बाइक सवार क्रेन की चपेट में आ गए और क्रेन उन्हें रौंदती हुई निकल गई। बाद में क्रेन का चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। सड़क लाशों और खून से पट गई थी। जिसने भी यह दृश्य देखा, सिहर उठा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे यातायात भी अवरुद्ध हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाएं। गंभीर घायल का भी इलाज एमवाय अस्पताल में किया जा रहा है। क्रेन को जब्त कर लिया गया है।बताया जाता है कि क्रेन चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।
Related Posts
February 17, 2022 पिस्टल व कारतूस सहित पकड़े गए दो आरोपी
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें सदर […]
May 20, 2024 उष्माघात (लू) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
इंदौर : जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव को लेकर […]
December 10, 2019 संझा लोकस्वामी पर तालाबंदी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन इंदौर : सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी पर तालाबंदी का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। मंगलवार […]
May 1, 2023 वार्ड 36 -37 में अवैध रूप से हॉस्टल निर्माण और संचालन पर रहवासी संघ ने जताया ऐतराज
हॉस्टल में अनैतिक गतिविधियों के संचालन का जताया संदेह।
रहवासी क्षेत्र में व्यावसायिक […]
June 18, 2023 आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दिव्यांगों की महती भूमिका – डॉ.वीरेंद्र कुमार
दिव्य कला मेला, 2023 इंदौर के ग्रामीण हाट बाज़ार में प्रारंभ।
केंद्रीय सामाजिक न्याय […]
July 31, 2018 गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी उज्जैन: श्रावण के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले ।शाम […]
September 8, 2019 उम्मीद बनाएं रखिये, संपर्क टूटा है- हौसला नहीं बंगलुरु : (के.राजेन्द्र)चंद्रयान 2, एक ऐसा मिशन बन गया था जिससे केवल इसरो के वैज्ञानिक […]