क्वारनटाइन सेंटर से भागे चार और आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी है फरार

  
Last Updated:  April 16, 2020 " 06:41 pm"

इंदौर : राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के क्वींस पार्क में स्थापित क्वारनटाइन सेंटर से बुधवार को भागे चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मुरैना बॉर्डर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों भगौड़े ट्रक में सवार होकर देवास, भोपाल, ग्वालियर होते हुए मुरैना तक पहुंचे थे।
क्वारनटाइन सेंटर से कुल 8 लोग भागे थे। तीन को कल (बुधवार) ही पकड़ लिया गया था। चार आज (गुरुवार) को पकड़े गए।एक अभी भी फरार है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

आपको बता दें कि क्वारनटाइन सेंटर से भागे 8 लोगों में से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के भागने की सूचना मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन हरकत में आ गए थे। पुलिस ने ताबड़तोड़ उनके ठिकानों पर दबिश दी, जहां उनके जाने की संभावना थी। इस कवायद में 3 तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे पर 5 का पता नहीं चल सका था। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। उसे इस बात की चिंता सता रही थी कि भागे हुए कोरोना पॉजिटिव और लोगों को भी संक्रमित न कर दें। सभी जिलों की पुलिस को भी भगौड़े आरोपियों के बारे में सूचना दे दी गई थी। आखिर पुलिस की सक्रियता रंग लाई। चार और भगौड़े पकड लिए गए। ये लोग भागकर दिल्ली जाना चाहते थे।

पुलिस ने करवाई थी मुनादी..

भगौड़े कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तलाश में जुटी पुलिस ने लाउडस्पीकर से मुनादी भी करवाई थी। लोगों से अपील की गई थी कि कोरोना संक्रमित भागे हुए मरीज अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं।इसलिए इनके दिखाई देने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करें।

राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी के अनुसार ये सभी लोग पीछे के दरवाजे से निकल कर भागे थे। इन्हें बीते दिनों रानीपुरा क्षेत्र से लाकर क्वारनटाइन किया गया था।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *