सरकार के कामकाज में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं- दिग्विजय सिंह

  
Last Updated:  September 7, 2019 " 04:08 pm"

इंदौर : अपने लेटर बम से सत्ता और संगठन में भूचाल लाने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार को इंदौर में थे। अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच रेसीडेंसी कोठी पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की। दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा व्यापम घोटाले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को सीबीआई ने गलत क्लीन चिट दी है। वे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मंत्रियों को लेटर लिखने से कांग्रेस सत्ता और संगठन में छिड़े संग्राम पर उनका कहना था कि उन्होंने केवल लेटर आगे बढाने का काम किया। इसमें गलत कुछ नहीं है। अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती के लिए दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से उद्योग- धंधों पर विपरीत असर पड़ा है और युवाओं से रोजगार छीन रहा है। पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को शिगूफा बताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे पहले से ही फिट हैं उन्हें फिटनेस की जरूरत नहीं है।
एनआरसी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह बोले कि घुसपैठियों के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। उनके हस्ताक्षर से कोई काम नहीं होता। वे केवल राज्यसभा सदस्य हैं।
जाकिर हुसैन से मित्रता को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के कटाक्ष पर उनका कहना था कि विजयवर्गीय उनके ज्यादा बेहतर मित्र हैं। चंद्रयान मिशन 2 को लेकर उन्होंने कहा इसरो इसके लिए बधाई का पात्र है। यह मिशन काफी हद तक सफल रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *