इंदौर : राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के क्वींस पार्क में स्थापित क्वारनटाइन सेंटर से 8 लोग भाग खड़े हुए। गुरुवार को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच यह घटना होना बताई गई। जो 8 लोग भागे उनमें से 5 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
तीन को धर- दबोचा, 5 अभी भी फरार।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के भागने की सूचना मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन हरकत में आ गए। राजेन्द्र नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ उनके ठिकानों पर दबिश दी, जहां उनके जाने की संभावना थी। इस कवायद में 3 तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए पर 5 का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है। उसे इस बात की चिंता सता रही है कि भागे हुए कोरोना पॉजिटिव और लोगों को भी संक्रमित न कर दें।
पुलिस ने करवाई मुनादी..
भागे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तलाश में जुटी पुलिस ने उनके रहवासी क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से मुनादी भी करवाई। लोगों से अपील की गई कि कोरोना संक्रमित ये भागे हुए मरीज अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं।इनके दिखाई देने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करें।
राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी के अनुसार ये सभी लोग पीछे के दरवाजे से निकल कर भागे थे। इन्हें बीते दिनों रानीपुरा क्षेत्र से लाकर क्वारनटाइन किया गया था।
Related Posts
August 30, 2022 खजराना गणेश मंदिर में पूजन के साथ होगा 10 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ
श्रद्धालुओं के लिये की गई समुचित व्यवस्थाएं।
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में 31 अगस्त […]
June 18, 2020 किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. पाहवा का क्लीनिक सील इंदौर : किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश पाहवा का अनूप नगर स्थित क्लीनिक जिला प्रशासन और नगर […]
September 27, 2021 दिवंगत महापुरुषों, शहीदों, पूर्व प्रधानमंत्रियों और बीजेपी नेताओं का मालू ने किया तर्पण
इंदौर : श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा आयोजित16 दिनी तर्पण कार्यक्रम में संस्था "आनंद […]
July 10, 2025 तुलसी नगर में गुरुपूर्णिमा पर योग गुरुओं का किया गया सम्मान
इंदौर : गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को तुलसी नगर स्थित सरस्वती धाम एवं महालक्ष्मी नगर एमआर […]
May 31, 2019 पीएम मोदी सहित 58 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ नई दिल्ली: पीएम मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की कमान संभाल ली है। गुरुवार शाम राष्ट्रपति […]
March 28, 2022 दो बसों पर लम्बित थे 37 ई- चालान, 18 हजार 500 रुपए समन शुल्क वसूला
इंदौर : डीसीपी यातायात के निर्देशन में ट्रैफिक में सुधार लाने का अभियान निरंतर चल रहा […]
October 5, 2020 दुष्कर्म के मामलों पर कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार- नरोत्तम
भोपाल : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कमलनाथ के भाण्डेर जाने पर कहा- उनका […]