नई दिल्ली : अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को एम्स ने गलत बताया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एम्स ने कहा है कि छोटा राजन जिंदा है और उसका इलाज जारी है।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। छोटा राजन को पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में एम्स में भर्ती कराया गया था। राजन 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। साल 2018 में कोर्ट ने उसे 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या का दोषा ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। छोटा राजन का असल नाम राजेंद्र निकलजे है और उसके खिलाफ मुंबई में करीब 70 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें उगाही और मर्डर जैसे मामले भी शामिल हैं। बाद में इन सभी केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छोटा राजन हृदय सहित डायबिटिज, हाइपरटेंशन और हर्निया आदि रोगों से भी पीड़ित हैं। दाउद इब्राहिम का घोर प्रतिद्वंद्वी माना जाने वाले राजन पर हवाला सहित क्रिकेट में सट्टेबाजी और ड्रग तस्करी जैसे आरोप भी है। बताया जाता है कि 1993 में मुंबई धमाकों के बाद छोटा राजन ने दाउद इब्राहिम से अपनी राहें अलग कर ली । इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक गैंगवार चलता रहा, जिसमें पिछले तीन दशकों में 50 से अधिक की मौत हो चुकी है।
Related Posts
November 28, 2021 महँगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाली जनजागरण यात्रा, विधायक पटवारी सहित कई कार्यकर्ता हुए शामिल
इंदौर : इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के खिलाफ जन जागरण यात्रा निकाली गई।जिला […]
June 26, 2023 स्कूल बस से छात्रा के गिरने का कलेक्टर ने लिया संज्ञान, बस का फिटनेस किया निरस्त
बस परमिट तथा चालक का ड्रायविंग लायसेंस भी किया निलंबित।
कलेक्टर द्वारा कॉलेज […]
February 6, 2020 व्यक्ति की पहचान उसके कद नहीं गुणों से होती है- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन सन्त आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज ने गुरुवार को जैन कॉलोनी में […]
July 18, 2025 मंत्री तुलसी सिलावट ने सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर के नंबर वन रहने पर दी बधाई
स्वच्छ इंदौर के साथ अब हमारा संकल्प है हरियाली से भरपूर ग्रीन इंदौर।
इंदौर : जल […]
June 10, 2022 51 लाख आहुतियों के साथ नौ दिनी शिवशक्ति महायज्ञ का समापन
इंदौर : सनातन धर्म, संस्कार और संस्कृति के संवर्धन के लिए शिवशक्ति महायज्ञ जैसे […]
August 30, 2021 देशप्रेम की धुनों और तरानों से गूंजा नवश्रृंगारित गांधी हाल, बीएसएफ के बैंड और कलाकारों के नगमों ने बांधा समां
इंदौर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर गांधी हॉल रविवार शाम राष्ट्रभक्ति के रागों से गूंज उठा। […]
January 4, 2022 डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश बाणगंगा पुलिस की गिरफ्त में आए, पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद
इंदौर : थाना बाणगंगा पुलिस ने , 05 हथियार बंद बदमाशों को भागीरथपुरा क्षेत्र के घर में […]