इंदौर : लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल की टीम ने खंडवा में कार्यवाई करते हुए पीयूष अग्रवाल, संभागीय परियोजना यंत्री/कार्यपालन यंत्री, पीआईयू, लोक निर्माण विभाग जिला खंडवा को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
यह था मामला।
आवेदक नितिन मिश्रा निवासी बाहेती कॉलोनी खंडवा की कंसल्टेंसी फर्म है। आवेदक द्वारा खंडवा लोक निर्माण विभाग के पीआईयू का कंसल्टेंसी, डीपीआर तथा सुपरविज़न कार्य किया गया था, जिसका विभाग के पास 10 लाख का बिल पेंडिंग था। आरोपी अधिकारी द्वारा उक्त बिल के भुगतान के एवज में ₹50 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई। शिकायत की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर शुक्रवार को लोकायुक्त इंदौर की टीम द्वारा पीआईयू कार्यालय खंडवा पहुँच कर आरोपी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
Related Posts
October 6, 2020 कुरियर दफ्तर की आड़ में चलाए जा रहे हवाला कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : हवाला राशि का लेन देन करने वाले 06 आरोपियों को क्राईम ब्रांच ने अपनी गिरफ्त में […]
August 1, 2025 अग्रसेन चौराहे पर द्वार निर्माण से बाधित हो रहा लेफ्ट टर्न
इंदौर ; पहले ही ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में बिना सोचे - समझे किए जा रहे […]
October 3, 2024 इंदौर रीजनल डेवलपमेंट प्लान की निविदा पर आईडीए बोर्ड लेगा फैसला
प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में प्लान तैयार करने की निविदा प्रस्तुत होगी।
इंदौर […]
May 9, 2022 अच्छी आवाज और भाषा पर पकड़ बेहतर करियर का माध्यम बन सकते हैं- शर्मा
इंदौर। अगर आपके पास बेहतरीन आवाज है, उच्चारण स्पष्ट है, भाषा पर पकड़ है,और आप उसका सही […]
August 16, 2020 स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने पेश की देशभक्ति से सराबोर रचनाएं इंदौर : दिगम्बर जैन समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को 'एक शाम देश के नाम' बाल कवि […]
February 16, 2023 महाशिवरात्रि के मद्देनजर दो ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारंभ
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के कड़छा-बड़लई के मध्य दोहरीकरण हेतु लिए गए ब्लॉक […]
November 8, 2019 मप्र लोक अभियोजन विभाग को ‘गवर्नेंस नाओ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड’ इंदौर : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश लोक अभियेाजन विभाग को […]