खजराना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने हेतु की प्रतिभावान खिलाड़ी की आर्थिक मदद
Last Updated: September 10, 2021 " 12:08 am"
इंदौर : इंदौर पुलिस शहर में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी बखूबी कर रहीं हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ी को दी आर्थिक सहायता।
दरअसल, थाना खजराना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले प्रतिभाशाली मार्शल आर्ट खिलाड़ी कुंदन सोलंकी का चयन, दुबई में होने वाली अंतराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हुआ है। उक्त खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर है। थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा व उनकी टीम को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की हर संभव मदद करने का मन बनाया, जिसके तहत 15,000 रूपये की आर्थिक सहायता खिलाड़ी कुंदन सोलंकी को थाना खजराना की ओर से की गई। साथ ही पूरी टीम ने उन्हें अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने शहर व देश का नाम रोशन करने को लेकर शुभकामनाएं दी।