दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले के विरूद्ध रिमूव्हल की कार्रवाई।
इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर निगम द्वारा दुकानों के बाहर और फुटपाथ पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को खजराना गणेश मंदिर, जहां अधिक से अधिक से प्रवासी अतिथियों के आने की संभावना है, को दृष्टिगत रखते हुए, निगम द्वारा खजराना मंदिर पहुंच मार्ग व मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में दुकान के बाहर सामान रखकर तथा शेड निर्माण कर अतिक्रमण करने वाले 10 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनका फुटपाथ रखा सामान हटाने के साथ शेड रिमूव्हल की कार्रवाई भी की गई। अन्य दुकानदारों द्वारा स्वयं अपनी दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने का निवेदन किया गया। इस पर निगम द्वारा शुक्रवार, 30 दिसम्बर तक सामान व अतिक्रमण नही हटाने पर पुनः रिमूवल की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
कार्रवाई के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, देवकीनंदन वर्मा, बबलू कल्याणे एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
April 4, 2023 इमरजेंसी के एक्सीडेंटल लीडर हैं कमलनाथ – गृहमंत्री मिश्रा
गृह मंत्री का तंज, कहा-विधानसभा की कार्रवाई को बकवास बताने वाले विधायकों की कीमत आंक […]
January 16, 2023 विधायक विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा
विधानसभा 3 में मकर संक्रांति पर मनाया गया पतंग महोत्सव।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र […]
January 28, 2022 भैय्यू महाराज खुदकुशी मामले में अदालत ने आरोपी पलक, विनायक और शरद को सुनाई 6-6 वर्ष की सजा
इंदौर : संत श्री उदयसिंह देशमुख उर्फ भय्यु महाराज खुदकुशी मामले में अदालत ने फैसला सुना […]
September 8, 2023 अगस्त माह के वेतन में विलंब होने से निगम कर्मचारियों में छाया आक्रोश
वेतन का भुगतान शीघ्र करने की महापौर व निगमायुक्त से की मांग।
इंदौर : नगर पालिक निगम […]
December 22, 2021 कोरोना से एक और मौत, नए वेरिएंट की दस्तक और बढ़ते संक्रमण से बढ़ा तीसरी लहर का खतरा..!
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर का खतरा इंदौर शहर में मंडराने लगा है। कोरोना संक्रमित मरीज […]
October 30, 2023 कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच चल रही है नूरा – कुश्ती, कार्यकर्ताओं को बना रहे बेवकूफ
मीडिया से चर्चा में बोले कैलाश विजयवर्गीय।
दो तिहाई सीट जीतकर भाजपा की सरकार बनाने […]
September 13, 2022 इंदौर, भोपाल, जबलपुर व ग्वालियर में 12 – 12 एल्डरमैन नियुक्त होंगे
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में नियुक्त होंगे एक हजार 930 एल्डरमैन।
विधानसभा में […]