इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 से बीजेपी के प्रत्याशी रहे सुदर्शन गुप्ता सोमवार शाम बड़े भैया विष्णुप्रसाद शुक्ला के घर पहुंचे। सुदर्शन ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और चुनाव के दौरान दिए गए अपने बयान पर खेद जताया। बड़े भैया को पिता तुल्य बताते हुए सुदर्शन ने कहा जो भी घटनाक्रम हुआ उसे समाप्त समझा जाए। 82 वर्षीय बड़े भैया ने भी बड़प्पन दिखाते हुए सुदर्शन को माफ कर दिया। उन्होंने सुदर्शन को मिठाई खिलाई और कहा कि बेटे संजय और तुममें कोई फर्क नहीं है। दोनों मेरे लिए एक समान हैं। क्षेत्र का विकास दोनों मिलकर करें। बड़े भैया ने बातचीत के दौरान अपने संस्मरण भी सुनाए।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही विधायक संजय शुक्ला, सुदर्शन के घर पहुंचे थे। सुदर्शन से गले मिलने के साथ उन्होंने उनकी माताजी का आशीर्वाद भी लिया था। संजय ने चुनावी कड़वाहट भूलकर क्षेत्र की बेहतरी में सुदर्शन को साथ लेने की बात भी कही थी। संजय की सौजन्यता का ही ये असर रहा कि सुदर्शन भी बड़े भैया के घर पहुंच गए और रिश्तों में आई तल्खी खत्म हो गई।
Related Posts
August 7, 2022 वर्षा काल के बाद चंद्रभागा क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का करेंगे स्थाई निदान
महापौर, विधायक, निगम आयुक्त द्वारा चंद्रभागा क्षेत्र का निरीक्षण।
वर्षा काल के दौरान […]
January 13, 2019 संस्कृति मंत्री ने कलाकार बिरादरी के साथ साधा संवाद इंदौर- मप्र विविधरंगी संस्कृतियों वाला देश है। इस मामले में हम धनवान हैं। इंटरनेट के युग […]
January 24, 2024 खनिज क्षेत्र में प्रदेश को मिली उपलब्धि और अखंड भारत संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री यादव का अभिनंदन
जनप्रतिनिधि, बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत और अभिनंदन।
इंदौर : मध्य […]
February 10, 2023 कभी भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे टेकचंद मुफलिसी में जीने को मजबूर
82 साल की उम्र में अब मजदूरी करने की भी ताकत नहीं बची है।
इंदौर : ऊपर फोटो में नजर […]
April 21, 2022 पूर्व कलेक्टर पी. नरहरि ने इंदौर की स्वच्छता पर लिखी किताब, सिविल सेवा दिवस पर होगा लोकार्पण
इंदौर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और इंदौर के पूर्व कलेक्टर पी नरहरि ने […]
April 16, 2021 ऑक्सीजन को लेकर मची अफरा- तफरी खत्म होने के बढ़े आसार, रिलायंस जामनगर से होगी 100 टन की आपूर्ति
इंदौर : ऑक्सीजन को लेकर बना अफरा- तफरी का माहौल अगले एक- दो दिन में खत्म होने की उम्मीद […]
September 12, 2022 अवैध तीन मंजिला मकान व पशु बाड़ा निगम ने किया धराशायी
बाड़ा तोडने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पशुपालकों के अवैध निर्माण भी तोड़े […]