इंदौर : पहले ही दिन कई जगह नगर निगम के सब्जी बास्केट पैक में खराब सब्जियां पहुचने की शिकायत के बाद निगम अधिकारी हरकत में आए।शहर वासियों को अच्छी क्वालिटी की सब्जी मिले इसके लिए रात्रि 10 बजे पायपास स्थित शहनाई गार्डन, जहां सब्जी के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं, निगम आयुक्त आशीष सिंह ने अपर आयुक्त एमपीएस अरोरा को भेजा। अरोरा ने यहां मुख्य विक्रेता शक्ति सिंह बिरहे के साथ निरीक्षण किया और उन्हें निर्देश दिए की सब्जियों को देख कर ही थैली में डाला जाए। मौके पर 700 किलो भिंडी और 200 किलो बैंगन खराब क्वालिटी का पाया गया। जिसे तत्काल रिजेक्ट कर फिकवाया गया। अरोरा ने बताया कि पैकेट तैयार करने वाले सभी कर्मचारी दस्ताने और मास्क पहने हुए थे। निगम आयुक्त ने सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दी है कि भविष्य में इस तरह की खराब सब्जियों की पैकिंग नहीं की जाए। अरोरा ने बताया कि अब लौकी को अलग थैली में पैक किया जा रहा है जिससे वह ज्यादा दिन तक खराब नहीं होगी।
Related Posts
May 29, 2024 राऊ – महू के बीच दोहरीकृत नई रेल लाइन का 30 मई को निरीक्षण
पश्चिम रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर करेंगे नई रेल लाइन का निरीक्षण।
130 किमी प्रति घंटे […]
March 12, 2021 दो सौ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, एक मरीज की मौत
इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, कोरोना संक्रमण लगातार नई ऊंचाई की ओर बढ़ता जा रहा […]
March 1, 2023 भोपाल – उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट मामले में 07 को फांसी, 1को उम्रकैद
लखनऊ : NIA कोर्ट ने मार्च 2017 में हुए भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में 7 […]
December 25, 2022 जनजातीय लोकोत्सव में सजा पारंपरिक शिल्पों का बाजार
जनजातीय नृत्यों से सजेगी लोकोत्सव की शाम।
लोकोत्सव का हुआ औपचारिक शुभारंभ।
इंदौर […]
June 8, 2021 ईंट भट्टे में मिली लाश के मामले का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, चाकुओं से गोदकर की थी हत्या
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने युवक के अंधे कत्ल का 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए, वारदात में […]
February 5, 2023 समय के साथ बदलावों को स्वीकारना ही समझदारी है
🔺लघुकथा 🔺
परिवर्तन संसार का नियम है और समय के अनुसार परिवर्तनों को स्वीकार करना ही […]
December 30, 2020 देपालपुर के एक गांव में हिंदूवादी संगठनों की रैली पर पथराव, कई घायल..!
इंदौर : उज्जैन के बाद इंदौर की देपालपुर तहसील के ग्राम चंदन खेड़ी में भी हिन्दूवादी […]