वरिष्ठ बीजेपी नेता गोविंद मालू ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र।
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें प्रधानमंत्री और, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि तेल को पैकिंग एक्ट से छूट देकर खुले में तेल की बिक्री की जाए। यह कानून यूपीए सरकार के समय बनाया गया था। अब जब तेल का थोक मूल्य 40% से भी कम हो गया है, तो उपभोक्ता तक यह राहत कम्पनियों के एमआरपी. और कम वजन के कारण नहीं मिल पा रही है। कंपनियां पेकिंग में तापमान का बहाना लेकर 910 ग्राम की जगह 750 से 840 ग्राम ही भरते हैं। दूसरी ओर व्यापारियों नें गांव-गांव में पैकिंग मशीन लगा रखी है, जो मिलावट वाला तेल, कम वजन के पैकिंग में बेचते हैं।
केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आयात शुल्क में भी छूट दे दी, इसे भाजपा सरकार ने 30 जून तक बढ़ा भी दिया है। लेकिन, पैकिंग में कम्पनियों ने उतने दाम कम नहीं किए।केंद्र सरकार मिलावट, कम वजन एवं मुनाफाखोरी की जांच के लिए आंतरिक मंत्रालय समिति केंद्रीय जांच दल भी भेजे। प्रधानमंत्री ने मिलावटी माल बेचने पर 1लाख का जुर्माना और आजीवन कारावास जैसी सख्त सजा को कानून के तहत लागू करने का प्रावधान नए नियम 1जुलाई 2019 को लागू करने का आव्हान किया था। इसका पालन प्रशासन सख्ती से करे, ताकि प्रधानमंत्री की गरीब को तेल सस्ता और गुणवत्ता वाला मिलने का संकल्प पूरा हो सके।
Related Posts
November 5, 2021 केंद्र व प्रदेश सरकार के टैक्स घटाने के बाद मप्र में पेट्रोल 12 व डीजल 17 रुपए हुआ सस्ता
भोपाल : पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार फवारा एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद मध्य प्रदेश […]
July 1, 2021 सेना में भर्ती के लिए चयनित आवेदकों की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को होगी
इंदौर : सेना में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए शारीरिक मापदण्ड में सफल आवेदकों की लिखित […]
June 26, 2023 इंदौर – भोपाल सहित पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
27 जून को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर दिखाएंगे हरी झंडी।
इंदौर : प्रधानमंत्री […]
September 21, 2021 महंत नरेंद्र गिरी की आत्महत्या के मामले में शिष्य आनंद गिरी को लिया हिरासत में, एफआईआर दर्ज
लखनऊ : प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के […]
September 29, 2020 23 फीसदी तक पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट, बेकाबू हो रहे हालात..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को संक्रमण का ग्रोथ […]
June 23, 2020 पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए दिया था अपने प्राणों का बलिदान- विजयवर्गीय इंदौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजयनगर चौराहा स्थित डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की […]
October 26, 2022 खरगोन में डीजल टैंकर में धमाका, जिंदा जली युवती
8 बच्चों सहित 20 घायल, गंभीर घायल इंदौर रेफर।
खरगोन : बुधवार तड़के पेट्रोल-डीजल से […]