मंत्री ऊषा ठाकुर ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर फहराया तिरंगा

  
Last Updated:  August 14, 2022 " 03:43 pm"

लोगों को दिलाई देशभक्ति एवं राष्ट्र सेवा की शपथ।

इंदौर : केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संस्कृति व पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, कृष्ण मुरारी मोघे, गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को मंत्री ऊषा ठाकुर ने देशभक्ति एवं राष्ट्र सेवा की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत उनके द्वारा इंदौर रेलवे स्टेशन पर तिरंगा फहराया गया है। उन्होंने कहा कि ना केवल रेलवे स्टेशन बल्कि संपूर्ण प्रदेश के हर घर, प्रतिष्ठान, संस्थान, कार्यालय में राष्ट्रध्वज पूरे गौरव और सम्मान के साथ फहराया जा रहा है। उन्होंने इंदौर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्र सेवा की भावना से आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करें।

मंत्री ऊषा ठाकुर ने “हर घर तिरंगा अभियान” की शुरुआत अपने निवास पर तिरंगा फहरा कर की।

अहिल्याबाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

नारी सशक्तिकरण की प्रतीक,अमर वीरांगना, लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर मंत्री उषा ठाकुर एवं सांसद शंकर लालवानी ने मां अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *