इंदौर : प्रेस्टीज कॉलेज के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने मशहूर एक्टर, कंपोजर और सिंगर रघुबीर यादव के साथ स्टूडेंट्स की चर्चा रखी । एक्टर रघुबीर यादव ने छात्रों को अपनी अब तक की जर्नी के बारे में बताया और कहा कि “बचपन से ही संगीत से मेरा ताल्लुक हो गया था । मैने कभी हार नहीं मानी, कभी मंजिल की चिंता नहीं की, हमेशा बस रास्ता बनाता गया, अपने लिए हमेश रास्ता बनाना जरूरी है” ।
यादव ने बच्चों को सीख देते हुए कहा कि “जिंदगी में कभी पैसे के लिए काम नहीं करना चाहिए, हमेशा अपनी खुशी के लिए काम करना चाहिए, खुशी से काम करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। रुकावटें हमेशा आती हैं, रुकावटों का अपना अलग मजा है।अपनी खुबी का ध्यान रखो, उसे उबारो और आलस से अपने आपको मुक्त करो, इमानदारी से काम करो, क्योंकि काम इमानदारी से होगा तो कभी घाटा नहीं होगा”।
रघुबीर यादव ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और मास कम्युनिकेशन विभाग के हेड डॉ. जुबेर खान को थिएटर क्लब की शुरुआत करने के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रेस्टीज यूजी कैंपस के डायरेक्टर कर्नल डॉ.एस रमन अय्यर,डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रतीक शर्मा, रजिस्ट्रार सलिल सेनगुप्ता,डिप्टी रजिस्ट्रार संजीत श्रीवास्तव, प्रोफेसर डॉ.नितिन गिरधरवाल, डॉ.अर्पण श्रीवास्तव, डॉ. जुबेर खान, डॉ. अंकुश वर्मा, अश्रु मित्रा, सृष्टि दीक्षित मौजूद रहे।
Related Posts
September 18, 2021 पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ : देशभर में सिमट रही कांग्रेस के पास महज तीन राज्यों की सत्ता बची है पर वहां भी […]
May 4, 2023 रूस का दावा, यूक्रेन ने क्रेमलिन पर किया ड्रोन हमला
राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप।
नई दिल्ली : रूस ने राष्ट्रपति […]
October 2, 2022 निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल, 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को किया सम्मानित
100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को सम्मानित करने की निर्वाचन आयोग की अनूठी और अभिनव […]
February 25, 2021 नगरीय निकायों के चुनाव अविलम्ब कराने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश
इंदौर : मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने नगरीय निकायों के चुनाव अविलम्ब कराने का आदेश […]
June 24, 2020 अमानक पॉलीथिन से भरा ट्रक नगर निगम ने किया जब्त इंदौर : नगर निगम के अमले ने बुधवार को पंचकुइया स्थित वेयरहाउस से करीब 15 टन अमानक […]
February 7, 2021 एडवेंचर वुमन ग्रुप की श्रेष्ठा गोयल को गोआ के सीएम ने किया सम्मानित
इंदौर : शहर के एडवेंचर वुमन ग्रुप को गोवा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा 'सेव फारेस्ट एंड […]
August 24, 2021 फर्जी परिचय पत्र और नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में चूड़ी वाले युवक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज
इंदौर : चूड़ीवाले युवक की शिकायत पर उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज […]