कृष्णपुरा छत्री पर जनचेतना अभियान के बैनर तले सजेगी महफिल।
इंदौर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार 25 जनवरी को रात साढ़े आठ बजे से अखिल भारतीय मुशायरा एवम कवि सम्मेलन का आयोजन कृष्णपुरा छत्री पर किया गया है। इसमें देश के ख्यातनाम शायर और कवि शिरकत करेंगे। राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने यह जानकारी दी। उनके अन्य सहयोगी भी इस दौरान मौजूद रहे।
ये शायर और कवि करेंगे शिरकत।
अश्विन जोशी ने बताया कि इस अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन में मुश्ताक अहमद मालेगांव, आशु मिश्रा बरेली, चिराग शर्मा चंदौसी, कमर साकी धार, गोविंद गीते महेश्वर, सतलज राहत इंदौर, मंजूर देपालपुरी, अशफाक देपालपुरी, रईस अनवर और तजदीद साकी मौजूद रहकर अपनी शेरो शायरी और कविताओं की बानगी पेश करेंगे। जाने – माने व्यंग्यकार संपत सरल कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे। सूत्र संचालन अखिल राज करेंगे। इस मौके पर उनकी पुस्तक लावा का विमोचन भी किया जाएगा। इसके अलावा साहित्य सेवा के लिए दो साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा।
जनचेतना अभियान के संयोजक अश्विन जोशी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिए खुला है।
Related Posts
March 28, 2023 स्वास्थ्य शिविर में 11 सौ मरीजों का किया गया परीक्षण
डॉ. शिखा और डॉ.अरविंद घनघोरिया के सौजन्य से कृष्णपुरा छत्री पर लगाया गया नि:शुल्क […]
October 29, 2020 साई बाबा के भण्डारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
श्री साईं बाबा की 102 वी पुण्यतिथि पर महू स्थित बिच्छू दास बगीचे में लगातार चल रहे […]
January 18, 2022 चोरी, नकबजनी की वारदातें करने वाले चार आरोपी पकड़ाए, एक महिला भी शामिल
इंदौर : महिला सहित 04 शातिर अज्ञात नकबजन एवं चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ गए […]
July 19, 2025 त्रिपुरा से आए दल ने आईडीए की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों का लिया जायजा
इंदौर : शहरी विकास विभाग, त्रिपुरा के संयुक्त संचालक मिहिर कान्ति गोप (आई.ए.एस.) के […]
February 17, 2022 मीडिया सीरीज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-11, चौवीस फरवरी से
इंदौर : 11 वे मीडिया सीरीज टेनिस बॉल 6 ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 27 […]
May 21, 2024 विहिप के रोगी वाहन का लोकार्पण
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद, सेवा विभाग द्वारा सेवा सुरक्षा, संस्कार के भाव को आगे बढ़ाते […]
July 31, 2019 सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव नेत्रावती नदी से बरामद मंगलुरु: कैफ़े कॉफ़ी डे ( सीसीडी ) के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ का शव नेत्रावती नदी से […]