इंदौर : पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। दो दिन पहले दुकानदार संतोष खटिक की आरोपी ने सरेआम तालिबानी अंदाज में तालाब के किनारे चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। राहगीरों ने हत्या करते हुए वीडियो भी बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी रवि सोलंकी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।
पीथमपुर थाना सेक्टर तीन में 2 दिन पहले बगदूंन तालाब के पास संतोष खटिक नामक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या करके आरोपी मौके से फरार हो गया था। निर्मम हत्या का वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए धार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय से रिमांड की मांग की है।
हत्या का कारण मृतक का आरोपी के घर आना जाना पसंद नहीं था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रवि सोलंकी ने संतोष खटीक को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
Related Posts
June 4, 2020 सीएम शिवराज ने कलेक्टर से ली अनलॉक 1 के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टरों की समीक्षा बैठक में अनलॉक वन के […]
January 7, 2022 प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध चूक नहीं कांग्रेस की राजनीतिक साजिश- विजयवर्गीय
इंदौर : पंजाब के फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान की सीमा से केवल 30 किलोमीटर दूर […]
August 3, 2023 4 अगस्त को इंदौर पहुंचेगी समरसता यात्रा
4 से 6 अगस्त तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करेगी भ्रमण।
बीजेपी अनुसूचित जाति […]
March 31, 2024 दो पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी पकड़ाए
मौज - मस्ती और जल्दी पैसा कमाने की नियत से चुराते थे वाहन।
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी […]
December 23, 2024 12 जनवरी से प्रारंभ होंगे झंडा उंचा रहे हमारा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम
'संस्था सेवा सुरभि’, पुलिस, नगर निगम, प्राधिकरण और प्रशासन की सहभागिता में 12 जनवरी को […]
September 29, 2022 स्व. उपयोग के आवासीय मकान के संपत्ति कर का भुगतान 31 मार्च तक करने पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट
इंदौर : स्वयं के आवासीय उपयोग के संपत्ति कर का भुगतान 31 मार्च 2023 तक करने पर 50 […]
February 26, 2021 वर्ल्ड टेनिस टूर के बालिका वर्ग में वैष्णवी, नव्या, लक्ष्मी प्रभा और साइना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस चैंपियनशिप।
इंदौर के डेनिम […]