इंदौर : 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कांग्रेस कार्यालय(गांधी भवन)पर ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर सभी कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
इसके बाद मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी द्वारा प्रदेशवासियों के लिए दिये गये संदेश का वाचन मुख्य प्रवक्ता भंवर शर्मा द्वारा किया गया।
उपचुनाव व नगरीय निकाय चुनाव में एकजुट होकर लड़ें।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ी और अपना बलिदान दिया,उसी तरह हमें भी अंग्रेजों की नीति पर चलने वाली केंद्र व मप्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। बीजेपी सत्ता में आने के लिए लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, ऐसी सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमें विधानसभा उपचुनाव व नगर निगम चुनाव में भी एकजुट होकर लड़ना है और इन जयचंदो को हराना है।
इस दौरान विधायक जीतू पटवारी , संजय शुक्ला, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
May 29, 2020 छोटे दुकानदार और सब्जी विक्रेताओं पर पड़ रही बेरोजगारी की मार.. इंदौर : देवी अहिल्या बाई होलकर हरी सब्जी विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर रायकवार ने […]
May 30, 2017 हरियाणा सरकार पत्रकारों को प्रति माह 10,000 रुपए पेंशन देंगी पंचकूला: यहां शनिवार को पत्रकार सम्मेलन में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पत्रकार […]
March 2, 2021 पीएम मोदी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने नंदकुमार चौहान के अवसान पर जताया दुःख, सीएम शिवराज ने बताया व्यक्तिगत क्षति
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर पीएम […]
September 22, 2021 इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष चुने गए दिनेश पांडे, तीसरे स्थान पर रहे सौरभ मिश्रा
इंदौर : भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुए इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर […]
October 8, 2020 मानव सेवा की मिसाल थे अमरजीत सिंह सूदन- डीआईजी
इंदौर : मानव सेवा की मिसाल एवं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यरत् पुलिस के सहयोगी संगठन […]
April 29, 2022 51 फीसदी वोट का लक्ष्य हासिल करने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका- विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को माणिक बाग रोड […]
April 1, 2020 कोरोना प्रकोप का असर, 338 बंदियों को पेरोल पर किया गया रिहा इंदौर : कोरोना के प्रकोप को देखते हुए महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवायें संजय चौधरी के […]