इंदौर : अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति इंदौर के तत्वावधान में मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले गिरिराज की परिक्रमा कर विश्व को कोरोना महामारी से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंघल, संयोजक राजेश इंजीनियर, किशोर गोयल एवं राजेंद्र समाधान ने बताया कि सुबह रेल मार्ग से मथुरा पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। इसके बाद नंदगांव में रासलीला मंडली के 35 कलाकारों के साथ राधा-कृष्ण के नृत्य सहित मयूर नृत्य एवं अन्य प्रहसनों के मंचन में भी भाग लिया। नंदगांव के ब्राम्हणों को भोजन भी कराया गया। पश्चात बरसाना में भव्य मंदिर के दर्शन किए। गुरुवार को यमुनाजी की चुनरी यात्रा, गोकुल एवं रमणरेती दर्शन में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Related Posts
May 30, 2023 10 करोड़ से अधिक की लागत से होगा परशुराम लोक का निर्माण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भूमिपूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ।
जानापाव की […]
August 23, 2023 अतिथि विधायक कंचन बेन रादडिया ने विधानसभा 3 की कोर टीम के साथ की चर्चा
क्षेत्र क्र 3 में दूसरे दिन भी ज़ोर शोर से चला भाजपा का विधायक प्रवास […]
June 10, 2021 सीएम शिवराज ने पचमढ़ी के प्रसिद्ध वटवृक्ष के किए दर्शन, लोगों से की अधिकाधिक पेड़ लगाने की अपील
भोपाल : सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों पचमढ़ी की यात्रा पर हैं। गुरुवार को उन्होंने […]
April 28, 2022 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के मेगा उत्सव ‘मंथन’ का उत्सवी आगाज
● `किताबी ज्ञान से बाहर शोध, रचनात्मकता पर ध्यान केंद्रित करें छात्र'।
● कबीर कैफ़े […]
April 29, 2017 आरएसएस और भाजपा ईवीएम पर सवाल खड़े करते थे, अब चुप क्यों है ? ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर
Delhi पब्लिक वर्ल्ड स्कूल का शुभारंभ करने इंदौर पहुचे पूर्व […]
March 17, 2023 प्रवीण मेहता के भजनों पर खूब थिरके चार्टर्ड अकाउंटेंट्स
इंदौर सीए ऑडिटोरियम में देश के वित्तीय विशेषज्ञ के रूप में पहचाने जाने वाले चार्टर्ड […]
May 5, 2022 सायबर अपराधों से बचाव को लेकर इंदौर पुलिस के जागरूकता अभियान को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
इंदौर : इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता में साइबर फ्रॉड एवं अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे […]