अहमदाबाद : गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। गुजरात पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रम्भिक जांच में पता चला है कि बोटाद के अलग-अलग गांवों की एक महिला समेत कुछ छोटे शराब तस्करों ने ‘मिथाइल अल्कोहल’ (मेथेनॉल) में पानी मिलाकर नकली शराब बनाई थी, जो बेहद जहरीली होती है। वे 20 रुपये ‘पाउच’ के दाम पर उसे गांववालों को बेचते थे।
मृतकों के रक्त के नमूनों की जांच में पुष्टि हुई है कि उन्होंने ‘मेथेनॉल’ पीया था। करीब 18 लोगों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 328 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। उनमें से अधिकतर लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
अहम बात ये है कि गुजरात में शराब का क्रय – विक्रय प्रतिबंधित है, इसके चलते अवैध शराब का कारोबार वहां बड़े पैमाने पर चल रहा है।
Related Posts
January 20, 2020 निधि ये कैसी विधि रची, लजा दिया तुमने, तुम्हारे थप्पड़ की गूंज गुल खिलाएगी *गोविंद मालू*
राजगढ़ ब्यावरा की कलेक्टर निधि निवेदिता के बचाव में उतरी काँग्रेस से मैं […]
January 11, 2017 गोल्डन ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई मानव श्रंखला होशंगाबगाबाद - नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त करने का लिया संकल्प इसी कड़ी में सोमवार को […]
July 22, 2022 राष्ट्रपति के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत
नई दिल्ली : देश को 15 वा राष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव […]
January 17, 2021 डॉ. दीदी अदिति ने बच्चों संग बांटी मकर संक्रांति की खुशियां, किया पतंग का वितरण
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका फाउंडेशन की अध्यक्ष अदिति सिंघल (डॉ. दीदी) ने मकर […]
April 4, 2017 आपको जल्द ही 200 रुपये के नोट देखने को मिल सकते हैं अब आपको जल्द ही 200 रुपये के नोट देखने को मिल सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि भारतीय […]
June 20, 2022 बालाघाट में पुलिस – नक्सली मुठभेड़, लाखों के इनामी तीन नक्सली ढेर
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की एनकाउंटर की पुष्टि।
बालाघाट : जिले में लांजी क्षेत्र […]
August 18, 2023 सड़क व फुटपाथ पर कब्जा कर सामान बेचने वालों के खिलाफ पीवाय रोड के व्यापारी भी हुए लामबंद
निगमकर्मियों की मिलीभगत से सड़क व फुटपाथ पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप।
सड़क पर अवैध […]