05 हजार से अधिक मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड टेस्ट।
इंदौर : श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की 51 वी पुण्यतिथि पर 51 बस्तियों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सेवा भारती व सेंट्रल लेब के सहयोग से लगाए गए। 5100 पेशेंट्स का स्वास्थ्य परीक्षण व ब्लड टेस्ट इन शिविरों में किया गया। अगले सात दिन में माधव सृष्टि में सभी मरीजों का नेत्र परीक्षण व दंत परीक्षण कर नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श भी दिया जाएगा।
मुख्य शिविर चिकित्सक नगर उद्यान में आयोजित किया गया। शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथि थे प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री, जश इंजीनियरिंग के प्रतीक पटेल व नॉटी फूड्स की श्रीमती जानकीदेवी अग्रवाल।
सेवा भारती के रवि भाटिया,सेंट्रल लैब की डॉ. विनीता कोठारी, अश्विनी वर्मा,नरेंद्र कंधारी और संध्या चौकसे भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित थे।
अतिथि स्वागत गुरुजी सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ.मुकेश मोड़, मंत्री पुरुषोत्तम गुप्ता, शैलेन्द्र महाजन, मनीषी श्रीवास्तव और मुकेश हजेला ने किया। संचालन डॉ.संजय लोंढे ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने पर्यावरण दिवस उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया व पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। 51 स्थानों पर लगे शिविरों के संचालन में 250 से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम जुटी रही।
Related Posts
January 6, 2025 गौमाता कृषि व पर्यावरण के जीवन की धुरी है : संघ प्रमुख भागवत
मंडलेश्वर : भारत भूमि हजारों सालों से उर्वर रही है, इसका कारण गौ आधारित कृषि है। भारत […]
July 25, 2023 दो दिवसीय नी आर्थोप्लास्टी वर्कशॉप का समापन
दूसरे दिन पार्शियल नी ट्रांसप्लांट की बारीकियों से प्रतिभागी शल्य चिकित्सकों को कराया […]
February 21, 2024 नगर निगम के जोन अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ
बीजेपी ने तय किए सभी 22 जोन अध्यक्ष के प्रत्याशी।
जोन क्षेत्र में कार्यों के संचालन […]
September 23, 2021 बीजेपी के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों का किया गया परीक्षण, डेंगू – मलेरिया की भी की गई जांच
इंदौर : प्रदेश बीजेपी संगठन के तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]
December 21, 2024 नदी जोड़ो परियोजना मप्र में विकास की नई इबारत लिखेगी : मुख्यमंत्री यादव
इंदौर को हर क्षेत्र में बनाया जायेगा नम्बर-वन।
इंदौर में होगी आईटी समिट।
नेहरू […]
February 26, 2021 एनसीसी कैडेट्स को ‘सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा’ की अहमियत से कराया गया अवगत
इंदौर : देशभक्ति से वीरगति मिलती है जबकि तेज गति हमें दुर्गति की ओर ले जाती है । घर से […]
October 29, 2021 खंडवा लोकसभा उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर
खंडवा उपचुनाव -
आदिवासी, राजपूत और पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने की कोशिश
इंदौर, […]