इंदौर : बाजार खुलने और जनजीवन सामान्य होने के बाद दालों में उपभोक्ता मांग निकलने लगी है। आने वाली मांग के अनुरूप देश में तुवर का पर्याप्त स्टाक नहीं है। तुवर दाल में लोकल के साथ ही बाहरी मांग का दबाव जल्द बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। तुवर का भविष्य तेजी सूचक बताया जा रहा है। असल में तुवर की घरेलू फसल आकर लगभग समाप्त हो चुकी है। महाराष्ट्र का माल भी मंडियों में कम आ रहा है। तुवर लेमन के अगाऊ सौदे महंगे होने लगे हैं। कारोबारी मान रहे हैं कि तुवर की वर्तमान दामों पर खरीदारी लाभदायक रहेगी। मांग बढ़ते ही तुवर में 200 रुपये तक की तेजी आ जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।
मूंग में लेवाली अब भी बेहद कमजोर बनी हुई है। मंगलवार से ही मध्यप्रदेश में मूंग की सरकारी खरीदी शुरू होनी है। सरकारी खरीदी की स्थिति देखने के बाद ही मूंग के दामों की वास्तविक चाल ज्ञात हो पाएगी। सोमवार को इंदौर मंडी में मूंग में आंशिक गिरावट रही। 6100-6150 रुपये बोली गई। मूंग दाल में भी कमजोर मांग से 100 रुपये की गिरावट रही। चना कांटे, मसूर और उड़द में कामकाज सामान्य रहा।
दलहन के दाम : चना 5125 से 5150, विशाल चना 4800 से 5000, मसूर 6200 से 6250, मूंग 6100 से 6150, एवरेज 5600 से 5800, तुवर सफेद 6700 से 6800, कर्नाटक 7000 से 7100, निमाड़ी 6000 से 6500, उड़द 7000 से 7300, मीडियम 6000 से 6500 रुपए क्विंटल।
दालें : चना दाल 6600 से 6700, मीडियम 6800 से 6900, बोल्ड 7000 से 7100, मसूर दाल मीडियम 7000 से 7100, बोल्ड 7200 से 7300, तुवर दाल सवा नंबर 8700 से 8800, फूल 8900 से 9000, बेस्ट तुवर दाल 9100 से 9300, एक्ट्रा बेस्ट तुवर 9500 से 9800, मूंग दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, मूंग मोगर 8400 से 8500, बोल्ड 8700 से 8900, उड़द दाल मीडियम 8800 से 8900, बोल्ड 9000 से 9100, उड़द मोगर 10100 से 10200, बोल्ड 10400 से 10500 रुपये।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (42-44) 8800, (44-46) 8700, (58-60) 8200, (60-62) 8100 रुपए।