दहशत में आए लोग घरों, दफ्तरों से बाहर भागे।
कई इमारतों व सड़कों को पहुंचा भारी नुक्सान।
जापान के तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी।
समुद्र में उठी डेढ़ फीट से ऊंची लहरें।
टोक्यो: वर्ष 2024 के पहले ही दिन ही जापान खतरनाक भूकंप से दहल गया। 7.4 की तीव्रता के इस भूकंप से जापान के उत्तर-पश्चिम इलाकों में भारी नुकसान होने की खबर है। घरों, दफ्तरों, मॉल्स और अन्य स्थानों में भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई और लोग बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सड़कों में भी बड़ी – बड़ी दरारें आ गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप इशिकावा और आसपास के प्रांतों में आया। इसकी शुरुआती तीव्रता 7.4 थी। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। समुद्र में करीब डेढ़ फीट ऊंची लहरें उठने की भी खबर मिली है।
जापान से मिल रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे सुनामी को देखते हुए ऊंचाई वाले इलाकों में चले जाएं।
भूकंप से जान माल के नुकसान के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
जापान में सबसे तगड़ा भूकंप।
सूत्रों के मुताबिक जापान के नोटो क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 11 भूकंप दर्ज किए गए थे। पिछले कुछ वर्षों में जापान में आया यह सबसे तगड़ा भूकंप है।
Related Posts
February 10, 2024 खजराना क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित कुल 225 गैस सिलेंडर जब्त
जिला प्रशासन और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई।
अवैध रूप से संग्रह करने वाले […]
January 16, 2022 सीवरेज सफाई में लापरवाही बरतने पर दो निगम अधिकारी निलंबित
इंदौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही अहिल्या पलटन, जूना […]
May 24, 2020 वरिष्ठ खेल पत्रकार स्वरूप वाजपेयी का निधन इंदौर : वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट के ख्यात सांख्यिकीविद डॉ. स्वरूप बाजपेयी का 78 […]
September 14, 2022 रिसर्च पर ध्यान नहीं देने से वैश्विक शैक्षिक परिदृश्य में हम पिछड़ गए – डॉ. धर
64वे स्थापना दिवस पर अभ्यास मंडल ने जाल सभागृह में 64 दीप जलाएं।
पुराने 3 सदस्यों […]
June 2, 2023 इंदौर से उज्जैन आवागमन के दौरान भी नेपाल के पीएम का आत्मीय अभिनंदन
उज्जैन रोड पर जगह - जगह गीत - संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से किया गया […]
July 6, 2023 सामाजिक पतन के कारणों पर विचार कर उन्हें दूर करें : अण्णा महाराज
इंदौर:भारतीय संस्कृति के चार आधारभूत सिद्धांत धर्म, अर्थ , काम और मोक्ष हैं।हमारे ऋषि […]
November 5, 2020 दिवाली पर अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए एक सप्ताह में पूरे करें मेंटेनेंस कार्य- तोमर
इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली कुछ ही दिनों बाद आनेवाला है। रोशनी के इस पर्व पर […]