इंदौर : पंचायत चुनाव से कांग्रेस भाग रही है, पलायन कर रही है। उसके नेता चुनाव रुकवाने में लगे हैं, क्योंकि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है। ये बात प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही। वे गुरुवार को इंदौर प्रवास के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
कांग्रेस की हार तय है।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रजातंत्र में पंचायत आखरी इकाई है। हमारी सरकार का प्रयास है कि जनतंत्र वहां तक पहुंचे पर कांग्रेस चुनाव होने देना नहीं चाहती। सत्ता में रहते भी उसने पंचायत चुनाव नहीं करवाए और अब भी वह रोड़े अटका रही है, क्योंकि उसे पता है कि उसकी हार तय है।
पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर की पूछी कुशलक्षेम।
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट्स का निरीक्षण करने के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भर्ती हैं। उन्होंने मंत्री उषा ठाकुर से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के घर भी गए गृहमंत्री।
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के घर भी पहुंचे। उन्होंने शर्मा व उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के साथ फोटो भी खिंचवाए। यहां चाय- पान करने के बाद गृहमंत्री डॉ. मिश्रा भोपाल के लिए रवाना हो गए।
Related Posts
September 5, 2023 बीजेपी के चुनाव घोषणा पत्र के लिए प्रबुद्धजनों ने दिए सुझाव
बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्धजन एवं प्रोफेशनल्स ने दिए अपने सुझाव।
इंदौर : भारतीय […]
May 1, 2025 केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेवा क्लब ने जीता खिताब
डोमिनेटर टीम को 06 विकेट से हराया।
चिराग खंडेलवाल रहे मेन ऑफ द मैच।
इंदौर : KPL […]
February 2, 2017 ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप, भारत की शानदार जीत… ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप.... भारत की शानदार जीत... इंग्लैंड को 10 wkt से […]
May 1, 2021 तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत
नई दिल्ली : पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। 21 अप्रैल को […]
May 30, 2022 दो जून को होगा सायक्लोथान का आयोजन, ढाई हजार ने कराया पंजीयन
इंदौर : स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल जैसे वीर […]
April 3, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा लगाने वाला आरोपी पकड़ाया, नकदी सहित लाखों का सामान बरामद
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने गिरफ्तार […]
February 3, 2025 बीजेपी विधायक के भाई ने अपने ही बेटे की गोली मारकर की हत्या
दुकान के रुपयों को लेकर पिता - पुत्र में हुआ था विवाद।
उज्जैन के माकड़ौन थाना […]