इंदौर : हम्माली को लेकर हत्या करने वाले तीन हत्यारों को सत्र न्यायालय इंदौर ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्यारों के नाम गोलू उर्फ विकास पुत्र रवींद्रनाथ तिवारी, अक्षय पुत्र रवींद्रनाथ तिवारी और अमित पुत्र अभिमन प्रसाद पासवान तीनों निवासी राहुल गांधी नगर लसूड़िया हैं।
वारदात 25 मई 2019 की है। दोपहर करीब एक बजे ठेकेदार बबलू उर्फ ओमप्रकाश अपने मजदूरों के साथ मोटर साइकिल पर जा रहा था। जब वह लोहा मंडी के करीब पहुंचा तो तीनों आरोपितों ने मोटर साइकिल रोकी और हम्माली को लेकर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान ही तीनों आरोपितों ने चाकू और कैंची से बबलू पर हमला कर दिया। आसपास के लोग बबलू को लहूलुहान स्थिति में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
12 गवाहों के हुए बयान।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजीपी दीपमाला राजपूत ने अभियोजन की तरफ से 12 गवाहों के बयान करवाए। सत्र न्यायाधीश कमलेश सनोडिया ने तीनों आरोपितों को आजीवन कारावास और डेढ़-डेढ़ हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
Related Posts
July 18, 2025 इंदौर पहुंची बाणेश्वरी कावड़ यात्रा
महू से इंदौर के बीच कई स्थानों पर किया गया यात्रा का स्वागत।
तीन सौ से अधिक मंचों से […]
January 28, 2021 राशन माफिया दवे बन्धुओं के 5 मकानों पर चला बुलडोजर, अवैध हिस्से किए जमींदोज
इंदौर : राशन माफिया भरत दवे और श्याम दवे के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई बुधवार को की […]
April 27, 2020 तीसरी आंख से की जा रही शहर में निगरानी, डेयरी खुली पाई जाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर इंदौर : शहर के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाकर इसका […]
October 7, 2022 मुंबई से उज्जैन में आकर ठहरे दो युवकों से 4 किलो सोना बरामद
उज्जैन : क्राइम ब्रांच, उज्जैन ने दानीगेट क्षेत्र की अवंती पार्श्वनाथ होटल में ठहरे […]
May 25, 2025 अपनी सोच बच्चों पर न थोपें, समस्या का समाधान उन्हें खुद करने दें..
बच्चे की शिकायत होती है कि घर में खिलौने तो बहुत है लेकिन छूना मना है।
हम पारंपरिक […]
March 18, 2021 चोरी के दो अलग- अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व मोटरसाइकिल किए गए जब्त
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने चोरी के दो अलग अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।एक […]
November 7, 2020 महेश्वर के बुनकरों द्वारा बनाए गए मास्क का एयरपोर्ट पर होगा विक्रय
इंदौर : कोरोना काल में अपने अस्तित्व को लेकर जूझ रहे महेश्वर के बुनकरों की मदद के लिए […]