इंदौर : स्वच्छता में नम्बर वन का तमगा लगातार 5 बार इंदौर को ऐसे ही नहीं मिला है। इसके पीछे सफाई मित्रों और निगम के सम्बन्धित कर्मचारियों व अधिकारियों की अथक मेहनत छुपी हुई है।इसका उदाहरण रंगपंचमी पर फिर दिखाई दिया। गेर व फाग यात्रा में उड़े रंग- गुलाल से बदरंग हुई और कचरे से पटी सड़कें, गेर खत्म होने के कुछ ही देर में चकाचक हो गई।
आधे घंटे में कर दी राजवाड़ा क्षेत्र की सफाई।
गेर और फाग यात्राओं का केंद्र बिंदु राजवाड़ा चौक रहा। इसके चलते सबसे ज्यादा रंग व कचरा इसी क्षेत्र में बिखरा हुआ था। इसकी सफाई नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देशन में निगम अधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्रों ने इस चुनौती को स्वीकार किया। अपर आयुक्त संदीप सोनी और स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश उपाध्याय की देखरेख में चार सीएसआई और 200 सफाई मित्रों ने सिर्फ आधे घंटे में समूचे राजवाड़ा क्षेत्र की साफ- सफाई कर दी। इसी के साथ स्वीपिंग मशीनों के जरिए भी सफाई की गई। सफाई के दौरान उड़ रहे धूल के गुबार को देखते हुए टैंकरों की मदद से सड़कों की धुलाई भी की गई। शाम 6 बजे तक तो पूरा राजवाड़ा क्षेत्र इतना चकाचक हो गया था, मानों गेर यहां से गुजरी ही न हों। निगम अधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्रों की इस तत्परता की जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और शहर के बाशिंदों ने भी सराहना की।
Related Posts
January 5, 2023 नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 9 जनवरी तक अवकाश घोषित
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किए आदेश।
शीतलहर एवं तापमान में गिरावट को देखते हुए […]
September 26, 2022 दोपहिया वाहन चोरी करनेवाले तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त […]
February 19, 2023 मानव सेवा में अग्रणी है लायंस क्लब इंटरनेशनल – डॉ. भंडारी
लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कांफ्रेंस आयोजित।
श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले लायंस […]
May 24, 2022 बार मामले में लापरवाही बरतने पर एक आबकारी अधिकारी निलंबित, दूसरा कार्यालय में अटैच
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने पिछले दिनों फोर फॉक्स बार के मामले में कार्रवाई की थी और […]
July 8, 2020 2024 तक जिले के हर घर में होगा नल कनेक्शन.. इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर गांव के […]
April 10, 2024 आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से 07 मोबाइल, सिम कार्ड और सट्टे का हिसाब - किताब जब्त।
इंदौर : IPL क्रिकेट […]
January 16, 2020 कांग्रेसी नेता मंजूर बेग ने बांटी मकर संक्रांति की खुशियां इंदौर : मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस की ओर से अधिकृत रूप से कोई कार्यक्रम आयोजित […]