दोपहिया वाहन चोरी करनेवाले तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद
Last Updated: September 26, 2022 " 11:05 pm"
इंदौर : मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में आए हैं।आरोपियों से चोरी की गई 3 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।
दरअसल, दिनों द्वारकापुरी थाने पर फरियादी मनोज मुकाती , अजय राठौर, प्रकाश आहुजा ने अपने- अपने दोपहिया वाहन चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर से अपराध क्रमांक क्रमशः 678/2022, 679/22, 680/2022 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस बीच सोमवार, 26.09.2022 को मुखबिर की सूचना पर विदूर नगर चोराहे से तीन संदिग्ध लडके दीपक पिता दिलीप निवासी बुध्द नगर इन्दौर ,लखन पिता जगदीश निवासी ग्राम दशनावल तहसील गोंगाव जिला खरगोन,विशाल पिता राजू पवार निवासी डाकतार कॉलोनी इन्दौर को पकडा गया।पूछताछ में उनके द्वारा अपने फरार साथी प्रियांशु निवासी- सुर्यदेव नगर इन्दौर के साथ चोरी करना बताया। आरोपी दीपक, विशाल, लखन के कब्जे से फरियादीगण की चोरी गई मोटर सायकल क्रमशः न्यू हीरो डिलक्स बिना रजिस्टेशन नम्बर , होण्डा साइन रजिस्टेशन नंबर MP09UV7583 , न्यू ड्रिम होण्डा रजिस्टेशन नंबर MP09VA8175 को जब्त किया गया। इन शातिर चोरों का साथी आरोपी प्रियांशु फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदात के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।