इंदौर : रामनवमी के उपलक्ष्य में गीताभवन स्थित राम दरबार मंदिर पर दिव्य और मनोहारी श्रृंगार दर्शन हेतु सुबह से दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा। राम दरबार को 11 किस्म के फूलों, पत्तियों, रेश्मी वस्त्रों एवं विद्युत की रंग-बिरंगी छटा से श्रृंगारित किया गया था। दोपहर 12 बजे वृंदावन के महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद एवं साध्वी कृष्णानंद के सान्निध्य में हुई महाआरती में भक्तों का उत्साह देखने लायक था।
गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी ने बताया कि महाआरती के पूर्व आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री ने राष्ट्र को स्वस्थ, समृद्ध एवं निरोगी रखने की प्रार्थना के साथ यज्ञ, हवन और अभिषेक कराए। सुबह रामचरित मानस का नवान्ह पारायण पाठ भी हुआ। नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति भी संपन्न हुई। समूचा गीता भवन परिसर भक्तों से भरा रहा। गीता भवन के न्यासी प्रेमचंद गोयल, मनोहर बाहेती, दिनेश मित्तल, हरीश जाजू, टीकमचंद गर्ग, राजेश गर्ग केटी आदि ने भक्तों की अगवानी की। महानवमी के उपलक्ष्य में गीता भवन के सभी देवालयों का मनोहारी श्रृंगार निहारने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह उज्जैन से पधारे स्वामी दिव्यानंद ने प्रभु राम के चरित्र पर आधारित प्रवचनों की अमृत वर्षा की। दोपहर में वृंदावन के महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद एवं साध्वी कृष्णानंद के सानिध्य में जन्मोत्सव की आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Related Posts
April 3, 2021 सात सौ के पार हुए कोरोना संक्रमित, 4 मरीजों की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा बेहद तेजी से बढ़ रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद नए […]
January 2, 2022 माता वैष्णो देवी परिसर में मची भगदड़ में मृत लोगों के परिजनों व घायलों को मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन परिसर में मची भगदड़ में […]
October 16, 2023 कांग्रेस की सूची पर विजयवर्गीय का तंज, बोले फ्यूज बल्ब हैं ज्यादातर प्रत्याशी
144 में 44 का भी जीतना है मुश्किल।
अग्रवाल समाज के मंच पर एक साथ नजर आए कैलाश […]
February 9, 2021 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण व आजीवन समर्पण निधि पर हुई चर्चा
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक बड़ा गणपति […]
January 7, 2024 अभ्यास मंडल के चुनाव में रामेश्वर गुप्ता अध्यक्ष, माला सिंह ठाकुर सचिव चुने गए
इन्दौर : शहर के हित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के साथ वैचारिक समृद्धि लाने में छह […]
January 8, 2022 मप्र लोक सेवा आयोग परिसर में बिना अनुमति हो रही पेड़ों की कटाई..!
इंदौर : मप्र लोक सेवा आयोग के परिसर में 30-40 साल पुराने नीम-पीपल सहित यूकेलिप्टस के […]
July 31, 2018 गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी उज्जैन: श्रावण के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले ।शाम […]