सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने मास्टर प्लान 2050 को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया।इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में रखी गई इस परिचर्चा में शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। श्री चौहान, पुनीत पांडे, श्रीनिवास कुटुम्बले, अजित सिंह नारंग, भालू मोंढे, राजेश अग्रवाल, ओपी जोशी और किशोर कोड़वानी ने प्रस्तावित मास्टर प्लान को लेकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने 2050 में इंदौर के विस्तार और अनुमानित जनसंख्या के आधार पर बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी की जरूरत और उपलब्धता, आवास, पर्यावरण, यातायात, पार्किंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण, भूजल रिचार्ज और जल की रीसाइक्लिंग कर पुनः इस्तेमाल करने लायक बनाने सहित अन्य पहलुओं को रेखांकित कर मास्टर प्लान में उन्हें शामिल करने पर जोर दिया। सैटेलाइट टाऊनशिप विकसित करने के साथ ही गांवों में भी तमाम सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया गया ताकि शहर की ओर लोगों का पलायन रोका जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी भाटिया ने की। संचालन माला ठाकुर ने किया। आभार सुनील माकोड़े ने माना।
Related Posts
August 7, 2020 परशुराम चौक राजेन्द्र नगर में हनुमान चालीसा का पाठ इंदौर : जिला परशुराम महासभा के तत्वावधान में राजेंद्र नगर चौराहा स्थित परशुराम चौक पर […]
May 21, 2020 दुल्हन निकली पॉजिटिव, दूल्हे सहित पूरा परिवार क्वारनटाइन..! भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोना के 39 नए मामले सामने आए जबकि एक […]
September 18, 2022 ग्वालियर में मिलावटी खाद्य तेल का जखीरा जब्त
ग्वालियर : क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए 1100 किलो मिलावटी […]
January 25, 2021 इंदौर से बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी में कोरोना वायरस, केवल 20 नए संक्रमित मामले आए सामने
इंदौर : लगता है कोरोना वायरस ने इंदौर से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है और वह जल्दी ही […]
August 20, 2023 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बेहतर समन्वय रखेगी मप्र पुलिस
राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र के डीजीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की […]
January 19, 2024 स्कूल जाने का कहकर अयोध्या जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गई दो बालिकाएं
ई - रिक्शा चालक ने सजगता दिखाते हुए दोनों बालिकाओं को पहुंचाया महिला थाने।
महिला […]
November 5, 2021 गीता बिंदल पारमार्थिक न्यास ने झुग्गी बस्ती के बच्चों को भेंट किए उपहार
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी […]