इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठा प्रसंग स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग स्पर्धा के लिए प्रविष्टियां 18 मार्च 2023 तक इंदौर प्रेस क्लब कार्यालय में स्वीकार की जाएंगी। स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक रिपोर्टर्स 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक प्रकाशित अपनी श्रेष्ठ दो खबरें प्रविष्टि के रूप में बंद लिफाफे में इंदौर प्रेस क्लब कार्यालय में अशोक गौड़ के पास 18मार्च 2023 तक जमा करवा सकते हैं। स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ ही तीन विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिन पत्रकारों को विगत वर्षों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, वे इस बार स्पर्धा में भाग लेने के लिए पात्र नहीं रहेंगे। इस स्पर्धा में एक पुरस्कार जर्नलिस्ट ऑफ इयर के लिए भी रहेगा, साथ ही एक विशेष पुरस्कार सिटीजन जर्नलिज्म के लिए भी प्रदान किया जाएगा। इस श्रेणी में आम नागरिक भी अपनी किसी भी प्रकाशित खबर को प्रविष्टि के रूप में दे सकते हैं। श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन एक उच्च स्तरीय ज्यूरी द्वारा किया जाएगा।
Related Posts
June 28, 2021 पीली गैंग पर नकेल कसने के निगमायुक्त के फरमान का कांग्रेस ने किया स्वागत
इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा अवैध वसूली […]
August 24, 2021 चूड़ीवाला पिटाई कांड में ओवैसी की एंट्री पर बीजेपी का पलटवार, मप्र में कानून का राज, तुष्टिकरण की दुकान कहीं और चलाएं ओवैसी
भोपाल : इंदौर में चूड़ीवाले की पिटाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद […]
November 18, 2022 बच्चों के हितों और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की कार्यशाला के जरिए दी गई जानकारी
मुंबई की सामाजिक संस्था ने पुलिस अधिकारियों से साझा किए, बच्चों के लैंगिक शोषण और उनकी […]
December 10, 2021 इंदौर में हरिनारायणचारी मिश्र और भोपाल में मकरन्द देउस्कर बनाए गए पुलिस कमिश्नर
इंदौर : भोपाल व इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने […]
February 27, 2024 ब्रांडेड कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचने वाला कारोबारी गिरफ्तार
लाखों रुपए मूल्य के डुप्लीकेट प्रोडक्ट जब्त।
इंदौर : ब्रांडेड गारमेंट्स कंपनी के […]
July 10, 2020 एसबीआई ने उपलब्ध कराएं 32 लाख के स्वास्थ्य उपकरण इंदौर : कोरोना संकट के समय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने समाज के प्रति दायित्व को निभाते हुए […]
March 27, 2021 रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की दरें बढ़ाई, इंदौर सहित प्रमुख स्टेशनों पर 50 रुपए का मिलेगा टिकट
इंदौर : अगर आप इंदौर रेलवे स्टेशन सहित उंज्जैन, देवास, नागदा आदि स्टेशनों पर किसी […]