इंदौर : सानंद न्यास के संस्कृति सरंक्षण के प्रयास के तहत आजी-आजोबा के लिए गोष्ट सांगा प्रतियोगिता शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी। सौ. रेणुका पिंगळे को स्पर्धा का संयोजक और सानंद मित्र आराध्य तागडे को सहसंयोजक मनोनीत किया गया है।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुम्बले और मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया कि नई पीढ़ी को संस्कारित करने में दादा-दादी, नाना-नानी द्वारा सुनाई जाने वाली कहानियों का असाधारण महत्व है। इन्हें बढावा देने के लिए सानंद न्यास द्वारा गोष्ट सांगा प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
प्रतियोगिता में कहानी के विषय रामायण, महाभारत, पंचतंत्र, परीकथा, ईसाप नीति एवं महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित होंगे।
स्पर्धा संयोजक सौ. रेणुका पिंगळे ने बताया कि स्पर्धा शहर के विभिन्न स्थानों पर होगी । प्रतियोगिता अलग अलग मोहल्लों, बस्ती, मल्टी स्टोरी, कॉलोनी, टाउनशिप में क्षेत्रवार आयोजित होगी जहां कम से कम 15 प्रतियोगी एकत्र होंगें। प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी प्राथमिक फेरी के बाद
उपांत्य फेरी एवं अंतिम फेरी (फायनल) होगी।
प्रतियोगिता के नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए सानंद कार्यालय 2516162 (सायं. 6 से 8 ), संयोजक सौ. रेणुका पिंगळे 9179261507 और सहसंयोजक आराध्य तागडे 9893613644 से संपर्क किया जा सकता है।
Related Posts
January 28, 2025 संविधान को खत्म करना चाहते हैं बीजेपी – आरएसएस : राहुल गांधी
महू में कांग्रेस की जय बापू-जय भीम-जय-संविधान रैली में पहुंचे प्रदेशभर के हजारों […]
November 27, 2020 टीआई पर गोली चलाने वाले कुख्यात बदमाश के अवैध घर पर चला बुलडोजर
मंदसौर : जिले के सीतामऊ के गांव बैलारी में टीआई अमित सोनी पर फायरिंग करने वाले मुख्य […]
July 30, 2022 बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों से विकास को मिली है रफ्तार – लालवानी
उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत इंदौर और सांवेर में हुए आयोजन।
इंदौर : बिजली […]
August 16, 2021 ‘कैसे मनाएं आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर प्रबुद्धजनों व सामाजिक संगठनों ने दिए कई अहम सुझाव
इंदौर : ज़िले के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और कई संस्थाओं के प्रमुख सोमवार को जाल […]
November 20, 2024 प्रदेश में पहली बार व्हाइट टापिंग पद्धति से बनाई जा रही सड़क
महापौर भार्गव ने नई पद्धति से किया सड़क निर्माण का शुभारंभ।
सभी डामर की सड़कों को नई […]
May 31, 2021 कर्मचारियों के कोहिनूर हैं रतन टाटा
नाम के अनुरूप आप तो है भारत के सच्चे रतन।
आपकी उन्नत और उदार सोच को करते हम […]
August 15, 2021 अच्छे आचरण से समाज के सामने पेश करें मिसाल, केंद्रीय जेल से रिहा हुए कैदियों को गृहमंत्री ने दी नसीहत
इंदौर : "एक पल की गलती, लंबे समय तक पश्चाताप बनके रहती है, लेकिन इससे हमें आने वाले […]