घनश्याम नारोलिया बीजेपी इंदौर ग्रामीण के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
Last Updated: October 13, 2023 " 12:56 am"
इंदौर : राजेश सोनकर को सोनकच्छ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही बीजेपी इंदौर ग्रामीण का संगठन लावारिस सा हो गया था। जिलाध्यक्ष होने के नाते राजेश सोनकर बीजेपी के जिला संगठन को सक्रियता से चला रहे थे पर उनको देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा से टिकट दिए जाने के बाद से उनकी जगह इंदौर जिला संगठन में कोई नियुक्ति नहीं की गई थी। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में बीजेपी का संगठन बिखरने लगा था।आखिर विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश नेतृत्व को इंदौर जिला संगठन की याद आई। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घनश्याम नारोलिया को इंदौर जिला संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। माना जा रहा है की नारोलिया की नियुक्ति से चुनाव में संगठन की सक्रियता बढ़ेगी इसका लाभ पार्टी के प्रत्याशियों को होगा।