भोपाल : मध्यप्रदेश में अब घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला को सरकार से 4 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश में घरेलू हिंसा सहायता योजना लागू की जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई।
आर्थिक मदद के तय किए मापदंड।
सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घरेलू हिंसा सहायता योजना के तहत पीड़ित महिला को 40% से कम दिव्यांगता होने पर 2 लाख और इससे अधिक होने पर 4 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी।
यहां करना होगा आवेदन।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घरेलू हिंसा की शिकार महिला को जिले के वन स्टॉप सेंटर में एफआईआर की कॉपी के साथ आवेदन देना होगा। हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसमें पुलिस अधीक्षक, सीएमएचओ और महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी शामिल किए गए हैं। यह कमेटी प्राप्त आवेदनों पर विचार कर निर्णय लेगी। यदि कमेटी के निर्णय से पीड़िता संतुष्ट नहीं होती है तो वह 60 दिन में संभागायुक्त के समक्ष अपील कर सकेगी।
Related Posts
August 12, 2021 मासूम भांजी के साथ हैवानियत करने वाले कलयुगी मामा को 20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : 2 वर्ष की मासूम बालिका के साथ हैवानियत करने वाले नराधम को अदालत ने 20 वर्ष के […]
July 21, 2023 शेयर मार्केट के ट्रांजेक्शन पर कर दायित्व कई श्रेणियों में विभाजित
शेयर्स एवं डेरिवेटिव्स की एकाउंटिंग, ऑडिटिंग और टैक्सेशन पर सेमिनार का आयोजन
इंदौर : […]
March 19, 2024 बीजेपी महिला मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया फाग महोत्सव
महिला मोर्चा की बहनों के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है - शंकर […]
June 9, 2022 स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में निर्वाचन से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को नगरीय […]
March 29, 2023 रामनवमी पर पलासिया स्थित वाल्मीकि बस्ती में होगी एमआईसी की बैठक
महापौर भार्गव की अनूठी पहल।
बस्तियाँ उन्नत हो, उनका विकास हो-महापौर।
इंदौर : […]
November 7, 2021 सोमवार से चलेगा वृहद टीकाकरण अभियान, 12 लाख लोगों को लगेगा दूसरा डोज
इंदौर : सोमवार 8 नवम्बर से पुनः बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के […]
June 13, 2021 64 दिनों बाद खुले खजराना मन्दिर के पट, बड़ी संख्या में भक्तों ने किए दर्शन
इंदौर : 64 दिनों बाद शनिवार को खजराना गणेश मंदिर के द्वार भक्तों को दर्शन के लिए खोले […]