पहले ही दिन माता मंदिरों में दर्शन – पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
गरबा पांडालों में भी भक्तिभाव के साथ की गई दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना।
पूरे नौ दिन चलेगा माता की आराधना का सिलसिला।
इंदौर : मां दुर्गा, जगतजननी की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो गया। घरों, मंदिरों में घटस्थापना कर विधिवत पूजा – अर्चना और आरती की गई। शहर में सजे सैकड़ों छोटे – बड़े गरबा पांडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां विधिविधान के साथ स्थापित की गई। अब पूरे नौ दिनों तक पूरा शहर माता की भक्ति में डूबा रहेगा।
गुरुवार सुबह से ही शहर में भक्तिमय उल्लास का माहौल नजर आने लगा था। श्रद्धालु प्रातःकाल से ही माता मंदिरों में दर्शन – पूजन के लिए पहुंचने लगे थे। माता के नूतन श्रृंगार के साथ विभिन्न अनुष्ठान, पूजन और आरती की गई।कई स्थानों पर कन्या पूजन भी किया गया।घरों में भी घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा – अर्चना और आरती की गई। उधर गरबा पांडालों में बालिकाओं ने माताजी की प्रतिमाओं को भक्तिभाव के साथ लाकर विराजित किया। मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का पूजन कर आरती की गई। माता के चरणों में प्रतिदिन इन पांडालों में आकर्षक गरबों की प्रस्तुति दी जाएगी।
Related Posts
May 4, 2022 युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाना नई शिक्षा नीति का उद्देश्य – प्रधान
इंदौर : केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कुशाभाऊ […]
January 12, 2021 पॉकेट्स ऐप पर रसोई गैस सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा कैश बैक, 25 जनवरी तक ले सकते हैं ऑफर का लाभ
नई दिल्ली : देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतें 700 से 750 […]
August 10, 2023 लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने अंतरित की तीसरी किश्त
जिले की चार लाख 39 हजार लाड़ली बहनों के खातें में अंतरित हुए एक-एक हजार रुपए।
इंदौर : […]
December 11, 2024 ठंडी हवाओं से कंपकंपाया शहर, रात के तापमान में आई रिकार्ड गिरावट
इंदौर : जिले में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं से पूरा शहर […]
March 6, 2021 बेल पत्र का पौधा रोप कर सीएम शिवराज ने मनाया जन्मदिन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर अपने निवास पर […]
July 3, 2021 बॉलीवुड स्टार आमिर खान का दूसरी पत्नी से भी हुआ तलाक
मुम्बई : बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का दूसरी पत्नी से भी तलाक हो गया है। शादी कर 15 […]
January 6, 2022 लिफ्ट मांगकर लूट की वारदात को अंजाम देनेवाली शातिर युवती गिरफ्तार, भिजवाया जेल
इंदौर : छत्रीपुरा थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है जो लिफ्ट मांगकर लोगों के […]