इंदौर : जिले में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं से पूरा शहर ठिठुरता रहा। रात का तापमान भी 8.7 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार दिन का तापमान 22.1 (-7) डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बुधवार को हवा की गति कम होने से शीतलहर से राहत मिली।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक यह स्थिति सीवियर कोल्ड की है। इंदौर में इस सीजन का यह पहला सीवियर कोल्ड डे है। लोगों को तेज और ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी गई है। ऊनी वस्त्रों के साथ सर्दी से बचने के लिए टोपी, हेलमेट आदि का उपयोग शुरू करने के लिए कहा गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यहां पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से इंदौर और आसपास के हिस्सों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं।
Related Posts
September 27, 2020 सांवेर को मिली बड़ी सौगात, 24 सौ करोड़ की नर्मदा परियोजना का सीएम ने किया शुभारम्भ
इंदौर : उपचुनाव के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। […]
May 15, 2024 सेना जैसी वर्दी पहनने की मनाही नहीं : महापौर
सेना से मिलती - जुलती ड्रेस रिमूवल गैंग को देने से काम के दौरान दिखेगा […]
July 20, 2017 अमेरिका ने पाक को दिया बड़ा झटका, आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की लिस्ट में डाला नाम नई दिल्ली: अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. अमेरिका ने पाकिस्तान का नाम उन […]
October 1, 2020 आबकारी विभाग ने जब्त की लाखों रुपए मूल्य की मदिरा और वाहन
इंदौर : सांवेर में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर , जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार […]
January 23, 2022 लम्बे समय से फरार इनामी भू-माफिया को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर : लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में फरार भू-माफिया को क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
January 11, 2023 वर्ष 2023 में प्रदेश के जिला न्यायालयों में होनेवाले अवकाश घोषित
वर्ष में कुल 92 दिन होगा अवकाश।
इन्दौर : जिला अभिभाषक संघ, इन्दौर के अध्यक्ष गोपाल […]
March 5, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 04 विकेट से हराया।
विराट कोहली ने 84 और श्रेयस अय्यर ने […]