तीन-दिवसीय मंथन का आयोजन 4 अप्रैल से।
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव, ‘मंथन’ अगले महीने 4, 5 और 6 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं के साथ साथ रॉक बैंड प्रतियोगिता, फैशन शो, डीजे कार्यक्रम, प्रबंधन खेलों सहित कई सांस्कृतिक और गैर-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
यह जानकारी देते हुए `मंथन’ प्रमुख तथा पीआईएमआर के विधि विभाग के निदेशक, डॉ. राजा रॉय चौधरी, वरिष्ठ निदेशक, पीजी- डॉ. देबाशीष मल्लिक, और निदेशक, यूजी- डॉ. एस. रमन अय्यर ने कहा कि तीन दिवसीय मेगा आयोजन में प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के छात्र ना सिर्फ विविध प्रबंधन एवं अन्य विधाओं, प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करेंगे बल्कि उन्हें सांस्कृतिक, गीत, संगीत कौशल को भी प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
मंथन के डेंग्लर का अनावरण।
शुक्रवार को पीआईएमआर के पीजी, यूजी और लॉ कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में मंथन फेस्टिवल के डैंग्लर का अनावरण किया गया। कार्निवल-थीम पर आयोजित इस समारोह में रोमांचकारी जीप और बाइक प्रविष्टियों के साथ उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया। छात्र- छात्राओं द्वारा बॉलीवुड गानों एवं संगीत की धुनों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए।छात्रों के मनमोहक, जीवंत प्रदर्शनों ने सभी का मन मोह लिया।
Related Posts
November 1, 2021 सिंधु घाटी से भी पुरानी है, नर्मदा घाटी की सभ्यता- मनोज श्रीवास्तव
इंदौर : मध्य प्रदेश का इतिहास बड़ा गौरवशाली रहा है l मनुस्मृति में भी मध्यप्रदेश का […]
May 13, 2023 आइकॉनिक एजुकेशनिस्ट सम्मान से नवाजे गए डॉ. डेविश जैन
एग्री इंडस्ट्रीज लीडर ऑफ इंडिया - 2023 का भी मिला सम्मान।
बेस्ट अपकमिंग यूनिवर्सिटी […]
December 26, 2024 निगमकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर
गाय के अवैध बाड़े तोड़ने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की थी मारपीट व गाडियों में […]
January 10, 2024 धूमधाम से होगा प्रभु रंगनाथ का भगवती गोदा से विवाह
इंदौर : श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में गोदा - रंगनाथ विवाहोत्सव की धूम […]
July 14, 2021 26 जुलाई से शुरू होंगी 11 वी, 12 वी की कक्षाएं, अगस्त में प्रारम्भ होंगे कॉलेज
इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है। सरकार कोरोना […]
July 2, 2021 सीएम शिवराज के गृह जिले सीहोर के जिला अस्पताल के गेट पर दर्द से तड़पती गर्भवती महिला ने तोड़ा दम
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र के जिले सीहोर में स्वास्थ्य […]
March 22, 2023 अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला बदमाश पकड़ा गया
आरोपी के कब्जे से तेज धार वाले 11 चाकू और मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : अवैध हथियारों की […]