इंदौर : नगर निगम के लगभग 1354 सफाई मित्र एवं 400 से अधिक अन्य विभागों के कर्मचारी ऐसे हैं जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं है। यह कर्मचारी लॉक डाउन लगने के कारण बैंक से वेतन नहीं निकाल पा रहे हैं। जिससे इन सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों को आर्थिक संकट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल की जानकारी में यह बात लाई गई तो उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।
चलित कियोस्क के जरिये की वेतन भुगतान की व्यवस्था।
बैंक अधिकारियों से चर्चा के बाद निगम आयुक्त श्रीमती पाल ने 19 जोनल कार्यालयों पर चलित कियोस्क के माध्यम से वेतन के नकद आहरण की व्यवस्था की।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और हाथों को सेनिटाइज करने का पूरा ध्यान रखा गया।
इस व्यवस्था से ऐसे सफाई मित्र व अन्य कर्मचारी जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं होने से वह विगत 2 माह से वेतन नहीं निकाल पा रहे थे उन्हें सहूलियत मिल गई है।
निगम आयुक्त सुश्री पाल द्वारा सफाई मित्र एवं कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी व कठिनाई को ध्यान में रखते हुए नकद भुगतान की व्यवस्था करने पर कर्मचारी संगठन तथा सफाई कर्मचारी यूनियनों ने आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया है।
Related Posts
September 2, 2022 दसलक्षण पर्व आत्म साधना का पर्व है – मुनिश्री श्रुतधर नंदी
रविवार सुबह नेत्ररोग निवारण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगेगा।
इंदौर : अंजनी नगर […]
November 18, 2020 दो सौ के करीब पहुंची संक्रमितों की तादाद, 3 और संक्रमित मरीजों की गई जान…!
इंदौर : दिल्ली की तर्ज पर इंदौर में भी कोरोना संक्रमण दुबारा पैर पसारने लगा है। […]
June 5, 2023 चॉकलेट वेफर्स फैक्ट्री पर छापा, जांच हेतु भेजे गए सामग्री के नमूने
276 किलो चॉकलेट वेफर्स जब्त।
इंदौर : कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी के निर्देश पर आई ओ […]
April 3, 2022 इंदौर के मास्टर प्लान के लिए अब समाजसेवी और जन संगठन उतरेंगे सड़कों पर
बहुत हुआ अनुरोध, अब सीधे आंदोलन ।
सर्वदलीय समिति के बैनर तले लोगों को जोड़ा […]
August 3, 2024 ठेकेदार के कर्मचारियों से चाकू की नोक पर बदमाशों ने लूटा रूपयों से भरा बैग।
35 लाख रुपए रखे थे बैग में, ठेकेदार के दफ्तर से देने जा रहे थे घर।
पुलिस मान रही […]
November 23, 2018 आकाश के समर्थन में परेश रावल का रोड शो इंदौर: चरम पर पहुंचते चुनाव प्रचार में नेताओं के साथ अभिनेता भी कूद पड़े हैं। कांग्रेस ने […]
March 11, 2025 महापौर ने निगम के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
महापौर द्वारा निगम के नवीन भवन का निरीक्षण।
शेष रहे कार्यो को पूर्ण कर वर्षाऋतु के […]