इंदौर : कोरोना संक्रमण शहर में चार सौ का आंकड़ा पार करने को बेताब है। मरीजों की बढ़ती तादाद प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अस्पतालों में बेड के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ की कमीं भी महसूस होने लगी है। उधर ऑक्सीजन की मांग बढ़ने से शासन- प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। महाराष्ट्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति रोके जाने से ये संकट खड़ा हुआ है। हालांकि सरकार दावा कर रही है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति अन्य राज्यों से कर ली जाएगी पर फिलहाल संकट बना हुआ है। गुरुवार को कोरोना का ग्रोथ रेट 12 फीसदी से ज्यादा रहा।
396 नए संक्रमित मरीज मिले।
गुरुवार 17 सितंबर को 1184 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। पेंडिंग मिलाकर 3153 सैम्पलों की जांच की गई। 2744 निगेटिव पाए गए जबकि 396 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 रिपीट पॉजिटिव निकले। 3 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 264652 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 18717 पॉजिटिव पाए गए।
6 मरीजों की सांसों पर कोरोना ने लगाया विराम।
गुरुवार को 6 और मरीजों की सांसें थम गई। इन्हें मिलाकर अब तक 485 मरीजों की जिंदगी कोरोना का निवाला बन गई है।
180 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 180 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरकर घर पहुंचे। इन्हें मिलाकर अब तक 14050 मरीज कोरोना मुक्त होने में कामयाब रहे हैं। इसे रिकवरी रेट में देखा जाए तो 70 फीसदी से ज्यादा मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 4182 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
February 4, 2022 केन- बेतवा परियोजना के भूमिपजन के लिए सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को दिया न्योता
इंदौर : मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर […]
January 10, 2020 तीन दिवसीय कथक उत्सव-2020, 15 जनवरी से इंदौर : कथक केंद्र नई दिल्ली, लोक संस्कृति मंच और नादयोग के संयुक्त बैनर तले तीन दिवसीय […]
October 6, 2022 देखते ही देखते पलभर में जलकर खाक हुआ अहंकारी रावण
इंदौर : बरसते मेघ भी अन्यायी, अत्याचारी रावण का दंभ चूर - चूर होने से नहीं बचा सके। […]
September 8, 2024 गणपति बप्पा मोरया की अनुगुंज के बीच बीजेपी कार्यालय में स्थापित हुए विघ्नहर्ता श्री गणेश
इंदौर : गणेश चतुर्थी के मौके पर भाजपा कार्यालय पर भी विघ्नहर्ता श्री गणेश की विधिवत […]
December 12, 2022 नासिक के कवि राजू देसले वसंत राशिनकर स्मृति सम्मान से नवाजे गए
इंदौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था आपले वाचनालय के संस्थापक संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर […]
July 8, 2021 दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खजराना गणेश के किए दर्शन
इंदौर : प्रदेश के गृह मंत्री तथा इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय […]
December 15, 2021 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवाएंगे विधायक शुक्ला, 18 को रवाना होगा पहला जत्था
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों की अयोध्या यात्रा की शुरुआत 18 दिसंबर को […]