इंदौर : असत्य पर सत्य की विजय का पर्व ‘दशहरा’ देश और प्रदेश के साथ शहर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने अहंकारी लंकापति रावण पर भगवान राम की विजय के प्रतीक स्वरूप जगह – जगह रावण के पुतले फूंके और और प्रभु श्रीराम की जय- जयकार से आसमान गुंजा दिया। बाद में लोगों ने एक- दूसरे को विजय पर्व की बधाई दी।
दशहरा मैदान पर 111 फ़ीट के रावण का दहन।
इंदौर के दशहरा मैदान पर पारंपरिक रूप से रावण दहन किया गया। कोरोना गाइडलाइन के चलते राम- लक्ष्मण रूपी कलाकार महूनाका से शोभायात्रा की बजाय कार में बैठकर दशहरा मैदान पहुंचे। यहां पहले जोरदार आतिशबाजी की गई। उसके बाद हनुमान ने लंका दहन किया। अंत में प्रभु श्रीराम ने बाण चलाकर बुराई के प्रतीक रावण का अंत कर दिया। देखते ही देखते अहंकारी रावण धूं- धूं कर जल गया। परिवार और बच्चों सहित रावण दहन का नजारा देखने दशहरा मैदान पहुंचे हजारों लोगों ने हर्षध्वनि करते हुए प्रभु श्रीराम की जय के नारे लगाए और अपनी खुशी का इजहार किया।
शहर के चिमनबाग, तिलकनगर और अन्य कई स्थानों पर रावण दहन की परंपरा निभाई गई।
Related Posts
May 4, 2023 श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास का होगा गठन
एक नवीन तहसील और 2 नये अनुविभाग बनेंगे।
"ई-नगर पालिका 2.0" पोर्टल के विकास की […]
March 18, 2021 मास्क नहीं पहना तो हो सकती है जेल, लॉक डाउन लगाने सम्बन्धी खबर पूरी तरह भ्रामक- कलेक्टर
इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया […]
October 8, 2021 कैलाश विजयवर्गीय पुनः बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए, सिंधिया को भी मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह
नई दिल्ली : बीजेपी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मप्र के नेताओं को […]
July 21, 2022 टी आई मॉल में सुरक्षा इंतजामों का पुलिस दल ने लिया जायजा, कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु मॉल में सुरक्षा के इंतजामों का लिया […]
February 6, 2025 प्रेम प्रसंग के मामले में नीमच जनपद सीईओ का अपहरण
घर पर जा बैठी युवती तो परिजन ने नीमच से किया सीईओ का अपहरण।
उज्जैन पुलिस ने […]
December 2, 2021 मौसम का बिगड़ा मिजाज, बारिश के साथ ठंडी बयारों ने बढ़ाई ठिठुरन, वैवाहिक आयोजनों पर पड़ा असर
इंदौर : मौसम के बिगड़े मिजाज ने इंदौर सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में लोगों की परेशानी बढ़ा […]
October 4, 2023 लघु समाचार पत्रों को अब हर दो माह में मिलेगा एक विज्ञापन
70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड मिलेगा।
महिला पत्रकारों […]