इंदौर : भोपाल में आयोजित जनजाति सम्मेलन में भाग लेने के लिए खरगोन जिले के 6000 से ज्यादा आदिवासी रात को इंदौर पहुंच गए थे। इंदौर में उन्हें जिला प्रशासन द्वारा 13 स्थानों पर ठहराया गया था। सोमवार अल सुबह सभी आदिवासियों बन्धुओं को बारातियों की तरह बसों में बैठकर भोपाल के लिए रवाना किया गया। उनके लिए भोजन, नाश्ते के पैकेट,पानी बोतलें भी बसों में रखवाए गए। रात में जिला प्रशासन, खाद्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग और अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी उनकी आवभगत में लगे रहे। जिला कलेक्टर मनीष सिंह के सख्त निर्देशों को देखते हुए अधिकांश अधिकारियों ने आश्रय स्थलों पर ही रात गुजारी।
आदिवासी बन्धुओं से मिले रणदिवे।
इसके पूर्व रविवार रात आदिवासी बन्धुओ से भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मिलकर भोजन, विश्राम की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। कलेक्टर मनीष सिंह ने भी नेहरू स्टेडियम और अन्य स्थानों पर पहुंचकर आदिवासियों से मुलाकात की और किए गए इंतजामों को लेकर चर्चा की। तमाम आदिवासी बन्धुओं ने भोजन, ठहरने और परिवहन के इंतजामों को लेकर सन्तुष्टि जताई।
Related Posts
August 4, 2021 पुरुष हॉकी में मिली निराशा अब महिला टीम से आस, लवलीना का पदक तय…
ओलिम्पिक विशेष
भारतीय महिला हाँकी तो उम्मीद से बेहतर दे चुकी है, लेकिन पुरुष हाँकी […]
May 30, 2023 प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए आपदा प्रबंधन के आयामों पर डाला जा रहा प्रकाश
आपदा प्रबंधन पर दिया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण
एसजीएसआईटीएस व डीएमआई का संयुक्त […]
March 22, 2022 कार से बरामद हुई लाखों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : रंगपंचमी पर शहर में अवैध अंग्रेजी शराब खपाने के पहले ही क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
August 8, 2023 दोस्त की बर्थ डे पार्टी मनाने के लिए मोबाइल लूट की वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग की […]
October 9, 2023 निर्वाचन संबंधी सौंपे गए कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें
विधानसभा निर्वाचन-2023।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने नोडल अधिकारियों को दिए […]
April 28, 2020 पत्थरबाजों ने जेल में भी फैलाया संक्रमण, 19 हुए संक्रमित इंदौर : पुलिस, डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ पर हमला करने वाले आरोपी अब जेल में रह कर […]
March 7, 2024 महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, देश भी उतनी ही तेजी से विकास करेगा
विधि और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आज भी संतोषजनक नहीं।
अभ्यास मंडल के महिला […]