नेता प्रतिपक्ष सिंघार के समर्थन वाले बयान के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने जारी किया पत्र।
आपराधिक पृष्ठभूमि वाले जनप्रतिनिधियों को सलामी नहीं देने की दी सलाह।
इंदौर : निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पुलिस द्वारा सैल्यूट किए जाने के पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मामले में कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जहां इसके विरोध में हैं वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इसके समर्थन में खड़े हो गए हैं।
शनिवार को इंदौर में प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायक और सांसदों को पुलिस द्वारा सैल्यूट किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह प्रोटोकाल के तहत पहले से चली आ रही परंपरा है।
आपराधिक पृष्ठभूमि के जनप्रतिनिधियों को न दें सलामी।
नेता प्रतिपक्ष के कथन के एक दिन बाद याने रविवार को जीतू पटवारी ने पत्र जारी कर दिया की आपराधिक पृष्ठभूमि वाले जनप्रतिनिधियों को सलामी नहीं दी जानी चाहिए। उनका यह पत्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के कथन पर पलटवार माना जा रहा है क्योंकि दोनों के राजनीतिक रिश्तों में तल्खी जगजाहिर है। सिंघार पर कई मामले दर्ज हैं, ऐसे में पटवारी का पत्र उनके खिलाफ पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।
Related Posts
November 19, 2023 छठ व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
शहर, प्रदेश, देशवासियों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य की कामनाएं की।
उदीयमान […]
May 10, 2021 साथ कोई ना रहा, दुःख इसका मैं क्यों करूं..?
🔺दिलीप लोकरे🔺
जो खो गया, वो खो गयाजो हो गया, वो हो गया…..दुनिया की बस ये ही रीत […]
July 13, 2024 14 जुलाई को इंदौर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
इंदौर : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई […]
March 13, 2021 भारतीय टेबल टेनिस महासंघ में ओम सोनी उपाध्यक्ष व जयेश आचार्य बने सहसचिव, जिला संगठन ने किया सम्मानित
इंदौर : मप्र टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष ओम सोनी और महासचिव जयेश आचार्य भारतीय टेबल […]
January 9, 2021 मप्र में सफल रहा कोरोना वैक्सिनेशन का ड्राय रन, अब वैक्सीन का है इंतजार
इंदौर : मप्र के सभी 51 जिलों में शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन के ड्राई रन के […]
November 6, 2020 जानलेवा बना सेल्फी का शौक, 2 सौ फीट गहरी खाई में गिरकर महिला की मौत
सेल्फी का शौक जानलेवा बन गया है।गुरुवार को एक महिला की सेल्फी के चक्कर में जान चली […]
March 9, 2023 अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश पकड़ाया
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही शातिर आरोपी, अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच […]