सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश।
इंदौर : 31 जनवरी से 11 फरवरी तक 2023 तक इंदौर में होने वाले खेलों इंडिया कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को आयोजन स्थल अभय प्रशाल और बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स पहुंच कर खेलो इंडिया आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया, एडीएम अजयदेव शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रीना चौहान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सभी आवश्यक तैयारियां कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बताया गया कि इंदौर में खेलों इंडिया कार्यक्रम के तहत आगामी 31 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2023 तक टेबल टेनिस, कबड्डी, बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग और फुटबाल की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डॉ. शर्मा ने दोनों स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंच कर मौका मुआयना किया। उन्होंने वहां खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान ऐसी व्यवस्था हो, जिससे कि किसी भी खिलाड़ी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
Related Posts
July 4, 2025 लव जिहाद के दो मामलों में युवकों को पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले
नाम बदलकर हिंदू युवतियों का करते थे शोषण।
इंदौर : लव जिहाद का एक और मामला सामने आया […]
December 20, 2024 इस वर्ष महाकाल मंदिर में आया 165 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा
पेटियों में 399 किलो चांदी, 1533 ग्राम सोना भी निकला।
उज्जैन : इस साल अब तक उज्जैन […]
January 31, 2024 ज्योतिष वास्तु सम्मेलन के निमंत्रण पत्र और ब्रोशर का विमोचन
इंदौर : अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु संगठन द्वारा गांधी हाल इंदौर में आयोजित 17 वे […]
December 28, 2024 राजवाड़ा क्षेत्र के कपड़ा व्यापारियों ने यूपीआई से पैमेंट लेना किया बंद
इंदौर : शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में ज्यादातर दुकान संचालकों ने अब यूपीआई के जरिए पेमेंट […]
March 19, 2024 केवल उत्सव नहीं, पुरातन संस्कृति का प्रतिबिंब है भगोरिया
🔹कैलाश विजयवर्गीय🔹
जनजातीय संस्कृति का महापर्व भगोरिया 18 मार्च से शुरू हो गया है। […]
July 21, 2023 जयपुर में भूकंप के झटकों से फैली दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
रिएक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता।
जयपुर : राजधानी जयपुर सहित पूरे में […]
February 14, 2025 ग्वालियर से अगवा किया गया बालक मुरैना से बरामद
मां के साथ स्कूल जा रहे बालक का किया था बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण।
पुलिस की […]