इंदौर : एक बिजनेसमैन के 15 साल के बेटे का न्यूड वीडियो उसके ही दोस्तों द्वारा बनाकर उसे ब्लैकमेल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी उसे बीते मार्च से ब्लैकमेल कर रहे थे। शनिवार शाम जब पीड़ित छात्र के पिता को इस बात का पता लगा तो वे बेटे को लेकर तेजाजी नगर थाने पहुंचे। देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की।
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक, पीड़ित,शहर के एक स्कूल में 10वीं का छात्र है। बच्चे के पिता ने बताया कि 2 अक्टूबर को बेटे के वॉट्सऐप पर एक वीडियो आया। इस समय उसका मोबाइल उनके पास था। उन्होंने वीडियो देखा तो बेटे को दो लड़के दौड़ाकर नीचे गिरा रहे हैं। इसके बाद उसके कपड़े उतारे। बेटा न्यूड दिख रहा है।
व्यापारी ने बताया कि जब उन्होंने बेटे से इस बारे में बात की, तो उसने बताया कि मामला बीती 20 मार्च का है। वह लिंबोदी इलाके में टर्फ पर गया था। शाम 7 बजे दो दोस्तों ने उसे पकड़ा और गिराकर कपड़े उतार दिए। तीसरे दोस्त ने वीडियो बनाया। डर की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
आरोपियों में एक छात्र के स्कूल का दोस्त ।
पुलिस के अनुसार बताया कि आरोपियों में एक लड़का छात्र के स्कूल का दोस्त है, बाकी दो उसके साथी हैं। नोटिस देकर तीनों को थाने बुलाया जाएगा। आरोपियों ने छात्र से रुपए लिए या नही, इसे लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
Related Posts
November 27, 2021 भारत में महिलाएं पहले से सशक्त रहीं हैं, महिला सशक्तिकरण है आयातित शब्द, इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में बोली सोनल मानसिंह
इंदौर : मध्य भारत के सबसे बड़े साहित्य उत्सव तीन दिवसीय इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का […]
May 28, 2022 दावलशाह वली के उर्स के मौके पर सर्वधर्म संघ ने पेश की चादर
इंदौर : सिरपुर तालाब स्थित दावलशाह वली सरकार की दरगाह बीच तालाब में स्थित है । जहाँ 16 […]
November 4, 2019 आकाश का बयान फिर बना चर्चा का विषय, बाद में दी सफाई इंदौर : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर किये गए किसान आक्रोश […]
January 14, 2019 मकर संक्रांति पर बांटी गई तिल गुड़ की मिठास, खूब लड़ाए गए पेंच इंदौर: सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति मालवा और खासकर इंदौर में भी उत्साह […]
August 7, 2021 इंदौर प्रेस क्लब में रविवार को भावांजलि और पुस्तक पर चर्चा के होंगे आयोजन
इंदौर : कोरोना काल की भीषण त्रासदी में इंसानी जिंदगी की अपूरणीय क्षति हुई है। इंदौर की […]
May 24, 2021 खंडवा के जनसंपर्क अधिकारी का निलंबन वापस, संभागायुक्त ने किया बहाल
इंदौर : खंडवा के जिला जनसम्पर्क अधिकारी बृजेन्द्र शर्मा को 24 घंटे में ही पुनः बहाल कर […]
November 2, 2019 दिल्ली में पुलिस- वकीलों में हिंसक झड़प, कई वाहनों में की गई आगजनी व तोड़फोड़ नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। […]