इंदौर : कनाड़िया रोड स्थित वैभव नगर में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को भागवत मनीषी पंडित शिवम विष्णु पाठक ने कपिल- देवहुति संवाद की व्याख्या की और 24 अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत श्रवण के लिए देवता भी तरसते हैं। श्री पाठक ने कहा कि जिस देश में बेटियों की सुरक्षा नहीं होती वह देश कभी उन्नति नहीं कर सकता। बेटे का जन्म हमारे भाग्य से होता है पर बेटी जन्म जन्मांतर के पुण्य और सौभाग्य से पैदा होती है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को जघन्य अपराध बताया।
कथा प्रारम्भ होने के पूर्व आयोजन समिति की ओर से वेदप्रकाश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सतीश, सुनील और अजय मित्तल ने व्यासपीठ का पूजन किया। कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भागवत ज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन सोमवार 4 नवम्बर को ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, नृसिंह अवतार, वामन अवतार आदि प्रसंगों का वर्णन होगा। पंडित शिवम पाठक 9 नवम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक अपने दिव्य वचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे।
राहत इंदौरी से मिले पंडित पाठक।
पंडित पाठक ख्यात शायर राहत इंदौरी से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने राहत इंदौरी की कुशल क्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। श्री राहत इंदौरी का हाल ही में आंखों का ऑपरेशन हुआ है।
Related Posts
February 2, 2023 प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी करनेवाले पुलिसकर्मी सम्मानित
अन्य जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को भी भेजे गए प्रशस्ति पत्र।
इंदौर : शहर में […]
December 25, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच […]
November 1, 2023 कांग्रेस सिर्फ वादे करती है, बीजेपी ने विकास करके दिखाया है : मेंदोला
विधानसभा क्षेत्र 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने वार्ड 33 में किया […]
October 6, 2022 वन स्टॉप सेंटर में विजयादशमी पर कानून रूपी शस्त्रों का किया गया पूजन
इंदौर : विजयादशमी पर कार्यालय वन स्टॉप सेंटर (सखी), माहिला बाल विकास विभाग इंदौर में […]
April 23, 2020 महू पहुंचा केंद्रीय दल, कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में इंतजामों का लिया जायजा इंदौर : केंद्रीय दल ने अतिरिक्त सचिव भारत सरकार अभिलक्ष्य लिखी के नेतृत्व में गुरुवार को […]
June 7, 2025 हथियारों की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले बदमाश को थाना आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्त में […]
February 5, 2024 ‘एमडीआरटी यूएसए 2025’ सम्मान से नवाजे जाएंगे विकास विश्वकर्मा
अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा दिया जाता है यह सम्मान।
इंदौर : भारतीय जीवन बीमा […]