नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई इस नियुक्ति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी। जस्टिस पीसी घोष मानवाधिकार मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वे 2017 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड हुए थे।
अन्ना हजारे ने किया स्वागत।
समाजसेवी अन्ना हजारे ने लोकपाल के बतौर जस्टिस पीसी घोष की नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने इसे जनता की बरसों की लड़ाई का नतीजा बताया है। अन्ना ने लोकपाल की नियुक्ति को लेकर 2012 में बड़ा आंदोलन किया था। दिल्ली के रामलीला मैदान में उन्होंने अनशन किया था। उनके आंदोलन को देशभर में भारी प्रतिसाद मिला था। उसके बाद भी अन्ना लोकपाल की नियुक्ति को लेकर आंदोलन करते रहे। अंततः उनके प्रयास रंग लाए। अब देश को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए लोकपाल मिल गया।
चयन समिति ने किया था जस्टिस घोष का चयन।
प्रधानमंत्री, सीजेआई के नामित प्रतिनिधि, लोकसभा स्पीकर, विपक्ष के नेता और एक जूरिस्ट लोकपाल की चयन समिति के सदस्य थे। नेता विपक्ष खड़गे ने समिति की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। शेष सदस्यों ने विचार- मंथन के बाद जस्टिस घोष के नाम पर सहमति जताई थी। चयन समिति के सुझाए जस्टिस घोष के नाम को हरी झंडी देते हुए केंद्र सरकार ने जस्टिस घोष की लोकपाल के बतौर नियुक्ति कर दी।
Related Posts
May 3, 2019 कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है- लालवानी इंदौर: ये चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रद्रोही विचारधारा के बीच है। कांग्रेस का हाथ […]
May 14, 2021 कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का प्रदेश सरकार कराएगी इलाज, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार को बड़ी राहत दी […]
May 29, 2021 पीएम मोदी को सात वर्ष पूरे होने पर बीजेपी मना रही सेवा भाव दिवस, प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर
भोपाल : रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी […]
March 4, 2021 अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की दरों में किया भारी इजाफा
इंदौर : पश्चिम मध्य रेलवे ने स्टेशनों में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा फिर […]
May 7, 2021 बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च की चिंता से मुक्ति दिलाती है सुकन्या समृद्धि योजना
नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से बेटियों के लिए चलाई जाने वाले सुकन्या समृद्धि योजना […]
June 7, 2022 इंदौर में होगा कवि सम्मेलन समिति का वार्षिक अधिवेशन, कई सितारा कवि भी करेंगे शिरकत
इंदौर : हिंदी के कवियों की पंजीकृत संस्था कवि सम्मेलन समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी […]
April 4, 2025 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी की कैंची मारकर की हत्या
पारियारिक कलह में हत्या की वारदात को दिया अंजाम।
घटना के बाद ख़ुद भी तीसरी मंजिल से […]