पहले दिन खेले गए तीन मैच।
20 मई तक चलेगी स्पर्धा।
8 टीमों के बीच होंगे कुल 45 मुकाबले।
बास्केटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई है कबड्डी लीग।
इंदौर : मध्यप्रदेश ओलिम्पिक संघ,विक्रम स्पोर्ट्स क्लब और क्रीड़ा भारती के संयुक्त बैनर तले आयोजित जस्ट कबड्डी लीग शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में हुआ।मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला और मप्र कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंटू जोशी भी इस दौरान मौजूद रहे।
इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने जस्ट कबड्डी लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे कबड्डी जैसे देशी खेल को बढ़ावा मिल सकेगा।
उद्घाटन समारोह में कबड्डी के राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियो के साथ विक्रम स्पोर्ट्स के राजू गौतम क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री हरीश डागुर, आशीष दाणेज, जस्ट कबड्डी लीग के अध्यक्ष सोहन सैनी, महासचिव रोशन शर्मा और निदेशक संगीत सोनी सहित अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न टीमों के बीच कुल तीन मैच खेले गए। रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल स्टेडियम में आयोजित इस कबड्डी लीग में कुल 8 टीमें भाग ले रहीं हैं। 20 मई तक चलने वाली इस लीग में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद इनामी राशि देने के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Related Posts
May 21, 2023 न्यायालय से जुड़ा है जनता का विश्वास, इसको बनाए रखने के लिए करें काम..
मेडिएशन बिल आने के बाद लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगीं - जस्टिस […]
May 12, 2024 13 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक होगा मतदान
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अनुसार इंदौर जिले में भी लोकसभा […]
July 19, 2025 सुहाग दशमी के उपलक्ष्य में सर्व समाज के लिए 20 जुलाई को लगेगा सावन मेला
मिस जैन इंदौर 2025 और मिसेज सावन सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इंदौर : जैन समाज […]
March 27, 2017 जीएसटीः लोकसभा में अरुण जेटली ने पेश किया बिल नई दिल्ली। सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सहायक विधेयकों को आज संसद में […]
March 25, 2022 ग्रेनेक्स इंडिया- 2022 में दाल मिल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए अत्याधुनिक मशीनों का दिया जा रहा डेमो
दाल एवं अनाज मशीनरी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरु
इंदौर : बदलते दौर में दाल, दलहन और […]
July 27, 2025 विधानसभा 01 के वार्ड 15 में तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
1000 पौधे भी रोपे गए, कुल 11 हजार पौधे लगाएंगे।
मंत्री विजयवर्गीय ने सफाईमित्रों का […]
June 4, 2021 इंदौर सम्भाग में एक दिन में 85 हजार से अधिक लोगों का किया गया टीकाकरण, शतप्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इंदौर संभाग में कोरोना टीकाकरण […]