अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उठाई मांग।
अपनी मांग को लेकर जम्मू से 9 अगस्त को शुरू हुई क्षत्रिय महासभा की रथयात्रा इंदौर पहुंची।
9 अक्टूबर को दिल्ली में होगा रथयात्रा का समापन।
ब्राह्मण, वैश्य और अन्य समाजों का भी मिला समर्थन।
इंदौर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले बीते 9 अगस्त को जम्मू से प्रारंभ हुई रथयात्रा शनिवार 3 सितंबर को इंदौर पहुंची। शहर के क्षत्रिय व अन्य समाजों ने जगह – जगह मंचों से पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। बाद में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के जरिए रथयात्रा के उद्देश्य और अपनी मांगों के बारे में जानकारी दी।
जातिगत की बजाए आर्थिक आधार पर हो आरक्षण।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि ये रथयात्रा जातिगत की बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर निकाली जा रही है। इसी के साथ सामाजिक समरसता बढ़ाने, क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ पर रोक लगाने एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोकने और दहेज व मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी केंद्र सरकार से की जा रही है।
7 अक्टूबर को पहुंचेगी दिल्ली।
श्री तंवर और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि ये रथयात्रा विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए आगामी 7 अक्टूबर को जंतर मंतर दिल्ली पर समाप्त होगी। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Related Posts
November 12, 2024 मोबाइल छीनकर भागे आरोपी आए तिलक नगर पुलिस की गिरफ्त में
लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : मोबाइल छीनने की […]
May 16, 2019 शंकर के समर्थन में मैदान में उतरे तोमर इंदौर : विधानसभा राऊ में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी ने जिला अध्यक्ष […]
December 28, 2024 पांच रचनाकारों को प्रदान किया जाएगा एस एन तिवारी स्मृति साहित्यिक सम्मान
इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस. एन. तिवारी की स्मृति में साहित्यिक सम्मान इस […]
June 9, 2024 18 वे मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी जनसंपर्क मप्र की फिल्म ‘अजय ध्वजा’
इंदौर : जनसम्पर्क मध्यप्रदेश के उपक्रम मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री […]
December 1, 2020 शिवराज- सिंधिया की मुलाकात में मन्त्रिमण्डल विस्तार को लेकर हुई चर्चा, सिंधिया समर्थक होंगे उपकृत…!
इंदौर : सोमवार को भोपाल प्रवास पर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह से […]
September 30, 2022 जबलपुर में वकील की खुदकुशी पर भड़का आक्रोश, हाईकोर्ट परिसर में हिंसा और आगजनी
जबलपुर : शुक्रवार को हाईकोर्ट के एक वकील द्वारा की गई खुदकुशी पर भारी हंगामा खड़ा हो […]
September 24, 2022 रेलवे स्टेशन के विकास के साथ 06 लेन का नया बनेगा शास्त्री ब्रिज
सांसद शंकर लालवानी की रेलवे, मेट्रो और नगर निगम के इंजीनियर के साथ चर्चा के बाद लिया […]