सेल्फी का शौक जानलेवा बन गया है।गुरुवार को एक महिला की सेल्फी के चक्कर में जान चली गई।
इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच सेल्फी लेने रुके। पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर पति के साथ सेल्फी ले रही महिला का अचानक पैर फिसल गया। वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बिचौली मर्दाना निवासी नीतू, पति विकास बाहेती (35) के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकली थी। दोनों दोपहर करीब 1.24 बजे जाम घाट के आगे मंडलेश्वर के पास बीच में पहाड़ी किनारे फोटो खींचने के लिए रुके। घाट किनारे से पति के साथ सेल्फी लेने के दौरान नीतू का पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
सूचना पर मंडलेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई संतोष कैथवास, आरक्षक राजेंद्र भदौरिया और कमल मुवेल 200 फीट खाई में पैदल जाकर ग्रामीणों की मदद से शव ऊपर लेकर आए। मंडलेश्वर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजन को सौंपा गया।
ज्यादा फोटो खींचने की कर रही थी जिद।
पति विकास बाहेती ने बताया कि हमने करीब 5 से 7 फोटो ले ली थीं, लेकिन इसके बाद भी नीतू अधिक फोटो लेने की जिद कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ समझ नहीं आया।
Related Posts
April 22, 2022 अब बीते 10 वर्ष तक की आय का हो सकता है पुनः कर निर्धारण- डफ़रिया
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर ने आयकर अधिनियम की धारा 148 (रिअसेसमेन्ट) […]
December 10, 2021 बदमाशों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ, भरवाए गए डोजियर
इंदौर : पलासिया पुलिस ने गुरुवार को आदतन चाकूबाजी की घटनाओं में लिप्त रहे बदमाशों को […]
October 22, 2019 पूर्व विधायक की गायब हुई बेटी मिली, पिता ने बताया लव जिहाद का मामला भोपाल : 6 दिन पूर्व घर से गायब हुई बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह की बेटी […]
March 23, 2021 जोरदार बारिश ने शहर को भिगोया, बत्ती गुल होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
इंदौर : कुछ दिनों के अंतराल में ही मौसम ने एक बार फिर रंग बदला। मंगलवार शाम एकाएक आसमान […]
January 19, 2022 बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना का 20 जनवरी से होगा आगाज, हर बूथ की जानकारी होगी डिजिटलाइज
इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के […]
January 25, 2023 टीबी निर्मूलन के लिए निक्षय मित्र योजना का हिस्सा बनें सक्षम लोग
गुरुदेव रविशंकर ने टीबी जागरूकता को लेकर ऑनलाइन कार्यक्रम में की अपील।
टीबी मरीजों […]
September 26, 2022 राग द बिस्ट्रो बार को आबकारी विभाग ने किया सील
1 वर्ष की अवधि के लिए बार का लाइसेंस निलंबित।
असामाजिक तत्वों द्वारा संचालित किए जा […]