जैसलमेर में तीन बार प्रयास के बाद भी पायलट नहीं करा पाया स्पाइस जेट की लेंडिंग, हलक में अटकी यात्रियों की सांसें…!

  
Last Updated:  March 21, 2021 " 10:56 pm"

जोधपुर : जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान की लैंडिंग में आई परेशानी ने यात्रियों की धड़कनें बढ़ा दी। अहमदाबाद से उड़ान भरकर जैसलमेर पहुंचे विमान की तकनीकी कारणों से लैंडिंग नहीं हो पाई। पायलट ने तीन बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहा। करीब एक घंटे तक जैसलमेर के आसमान में मंडराने के बाद विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया। इस दौरान कई यात्री घबराकर रोने लगे।

स्पाइसजेट की अहमदाबाद-जैसलमेर उड़ान के तहत यह विमान नियमित रूप से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पर लैंड करता है। शनिवार को 90 यात्रियों की क्षमता वाले विमान में 44 यात्री सवार थे। विमान के जैसलमेर पहुंचने पर पायलट ने लैंडिंग के लिए पोजिशन ली, लेकिन विमान को हल्का सा नीचे लाने के बाद वह उसे अचानक ऊंचाई पर ले गया। यात्रियों को बताया गया कि किसी तकनीकि कारण से लैंडिंग नहीं हो सकी, तो कई यात्री घबराकर रोने लगे।
पायलट ने 3 बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहा। करीब एक घंटे विमान आसमान में मंडराता रहा। इससे यात्री घबरा गए। आखिरकार विमान को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया।

दूसरे पायलट ने उसी विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

एयरलाइंस कंपनी ने बाद में दूसरे पायलट के साथ उसी विमान को जैसलमेर भेजा और उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि जैसलमेर में लैंडिंग के दौरान विमान की एप्रोच स्थिर नहीं थी, इसलिए लैंडिंग नहीं कराई गई। विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया। उसी विमान को शाम 5:22 बजे जैसलमेर में सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *