सानंद के मंच पर वंदना गुप्ते और प्रतीक्षा लोणकर अभिनीत नाटक का मंचन 15 अप्रैल से

  
Last Updated:  April 11, 2022 " 09:47 pm"

इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक ” हरवलेल्या पत्त्यांचा बंगला’ का मंचन आगामी 15-16-17 अप्रेल 2022, को स्थानीय यू. सी. सी. आडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में होगा ।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद् सचिव जयंत भिसे ने बताया कि नाटक ” हरवलेल्या पत्त्यांचा बंगला’ संवेदनशील रिश्तों पर आधारित है।
नाटक, धारावाहिक एवं सिनेमा के स्थापित निर्देशक चंद्रकांत कुलकर्णी द्वारा निर्देशित इस नाटक में सानंद के दर्शकों को मराठी रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर के रूप में स्थापित अभिनेत्री वंदना गुप्ते एवं प्रतिक्षा लोणकर के अभिनय की जुगलबंदी देखने का मौका मिलेगा।

संस्था बदाम राजा प्रोडक्शन्स प्रस्तुत इस नाटक की लेखिका-स्वरा मोकाशी, नेपथ्य- प्रदीप मुलये, प्रकाश-रवि-रसिक, संगीत-अशोक पत्की, सह निर्माती-रानी वर्मा, निर्माता-श्रीपाद पद्माकर , दिलीप जाधव। नाटक में विभिन्न किरदार निभाने वाले कलाकार हैं- राजन जोशी, अथर्व नाकती, दीप्ती लेले, प्रतिक्षा लोणकर और वंदना गुप्ते।
सानंद न्यास के कुटुंबळे और भिसे ने बताया कि नाटक ” हरवलेल्या पत्त्यांचा बंगला’ . का मंचन आगामी दि. 15 अप्रेल 2022, शुक्रवार को मामा मुजुमदार समूह के लिए शाम 6.30 बजे, दि. 16 अप्रेल 2022, शनिवार को रामू भैय्या दाते समूह के लिए दोप. 4 बजे और शाम 7.30 बजे, राहुल बारपुते समूह के लिए। दि. 17 अप्रेल 2022, रविवार को वसंत समूह के लिए दोप. 4 बजे और शाम 7.30 बजे बहार समूह के लिए होगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *