इंदौर: पूरा जून माह बीतने के बाद भी मानसून का अता- पता न होने से लोग चिंतित होने लगे थे। इस बीच मुम्बई में जोरदार बारिश होने के बाद लोगों की उम्मीदें फिर जाग गई कि अब मानसून इंदौर का रुख करेगा। ऐसा ही हुआ भी। जून माह के आखरी दिन उमड़- घुमड़ कर आए बादल गरज- चमक के साथ बरस पड़े। बारिश की गति इतनी तेज थी कि देखते ही देखते समूचा शहर तरबतर हो गया। लगभग एक घंटे झमाझम बरसात ने बता दिया कि मानसून ने इंदौर सहित समूचे मालवा- निमाड़ में दस्तक दे दी है। बहरहाल जोरदार बारिश से शहर के बाशिंदों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने आसमान से बरसती तेज बूंदों का स्वागत भीगते हुए किया। बच्चे भी बारिश के पानी का मजा लेते देखे गए। हालांकि बीआरटीएस सहित अनेक स्थानों पर जलजमाव होने से वाहन चालकों को परेशानी उठाना पड़ी पर लोगों को उससे कोई शिकायत नहीं थी वे तो इस बात से खुश थे कि मानसून का आगाज होने से जलसंकट के साथ गर्मी और उमस से भी उन्हें निजात मिल जाएगी।
Related Posts
February 7, 2024 महापौर ने हर घर सोलर के तहत सौर मित्र अभियान का किया शुभारंभ
जनभागीदारी से इंदौर को बनाएगे सोलर सिटी- महापौर।
वार्ड अंतर्गत होगी सौर मित्र […]
July 4, 2021 रिश्वत लेने के आरोप में दो ईडी अधिकारी सहित चार गिरफ्तार
नई दिल्ली : 75 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने ईडी के दो अधिकारियों […]
August 16, 2020 कोरोना को लेकर चलाएं जन जागरूकता अभियान, गुंडे- बदमाशों पर हो सख्त कार्रवाई, मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश इन्दौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के वरिष्ठ […]
July 14, 2020 धार की विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव..! धार : विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके दाे कुक, ड्राइवर समेत चार […]
October 20, 2024 विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने शुरू किया सार्थक दीपावली अभियान
कुष्ठ रोग आश्रम सहित विभिन्न बस्तियों में किया नमकीन - मिठाई और बिस्किट के पैकेट्स का […]
February 17, 2023 अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों के डॉक्टर्स
स्वास्थ्य सेवाएं हुई प्रभावित, मरीजों को लौटना पड़ा निराश।
इंदौर : चिकित्सक महासंघ […]
October 4, 2022 मिनी ट्रक – ट्राले की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ट्राला चालक की झुलसने से मौत
आग में झुलसे मिनी ट्रक के चालक को अस्पताल भेजा।
मिनी ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण […]